Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Ddari News – चरखी दादरी के First Stayer Play School में धूमधाम से मनाई गई दीपावली | Green Diwali का दिया संदेश

Charkhi Ddari News – शंकर कॉलोनी स्थित फर्स्ट स्टेयर प्ले स्कूल में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास, उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दीपावली से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।


कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट ने कहा कि दीपावली प्रकाश, उल्लास और सकारात्मकता का पर्व है। हमें इस पावन पर्व को पर्यावरण के अनुकूल मनाते हुए ग्रीन दीपावली अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पटाखों से होने वाला ध्वनि एवं वायु प्रदूषण पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। अतः सभी को प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संकल्प लेना चाहिए।


इस अवसर पर एचसीएस रजत फौगाट ने भी विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और सभी से दीपों के प्रकाश के साथ खुशियां बांटने तथा पटाखों से दूरी बनाए रखने का आह्वान किया।


कलावती हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. अस्मितारजत फौगाट ने भी ग्रीन दीपावली का संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। उन्होंने सभी से आतिशबाजी से परहेज कर पारंपरिक एवं पर्यावरण हितैषी तरीके से दीपावली मनाने की अपील की।


विद्यालय की हेड वंदना शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को दीपावली के सांस्कृतिक एवं नैतिक महत्व से अवगत करवाया। इस अवसर पर शिक्षिकाएं ज्योति मित्तल, निशा, पूनम, हिमानी, सीमा, रीतू, गुंजन, पूजा एवं ज्योति शर्मा सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Read More ….

Charkhi Dadri News – ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं है तो भरें फॉर्म-6, 20 नवंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज कराने का मौका

चरखी दादरी की टूटी सड़कों से परेशान शहरवासी!

Popular Articles