Charkhi Dadri News -मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन एवं ग्राम पंचायत बौंद खुर्द तथा ग्राम पंचायत बौंद कलां के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बौंद कलां एवं बौंद खुर्द में 395वां रोजगार मेला एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान हाल ही में गोंडा में आयोजित वरिष्ठ कुश्ती चैंपियनशिप में 50 किलोग्राम भार वर्ग में हिंद केसरी का खिताब जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली रचना परमार को उनके पैतृक निवास पर पहुंचकर सम्मानित किया गया।
मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन के युवा विंग के प्रधान अधिवक्ता डॉ. अनिल बलवान साहू ने रचना परमार के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया तथा उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां खेल, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। रचना परमार की उपलब्धि युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच राधेश्याम, अजीत परमार, सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र, सरपंच प्रतिनिधि प्रेमपाल, अशोक परमार, सजन सिंह परमार, हितेश परमार, मयंक शर्मा, रवि सोनी, अरिंदर सोनी, प्रकाश सोनी, कमला सोनी, विकास परासर, महेंद्र परमार और विकेश परमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
वहीं, प्रजापति धर्मशाला में आयोजित रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं के साक्षात्कार लिए। इस दौरान गांव के 12 युवाओं का चयन किया गया। रोजगार मेले में दूत ट्रांसमिशन की ओर से प्रदीप वर्मा, अतुल तहलान एवं विनय यादव, शिवम की ओर से मनोज एवं दिनेश रंगा तथा माइक्रोटेक की ओर से प्रतिनिधियों ने युवाओं का चयन किया।
अधिवक्ता डॉ. अनिल बलवान साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आज ग्रामीण युवा शिक्षा के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र में भी अपनी योग्यता और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। औद्योगिक जगत में आईटीआई प्रशिक्षित एवं कुशल तकनीकी मैनपावर की आवश्यकता लगातार बनी हुई है। ऐसे में ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के विस्तार और रोजगार मेलों के माध्यम से अब कंपनियां ग्रामीण युवाओं तक सीधे पहुंच रही हैं, जिससे युवाओं को अपने घर के नजदीक ही रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। संगठन का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाए जाएं।
अधिवक्ता डॉ. अनिल बलवान साहू ने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा युवाओं को मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के साथ नौकरी करने के लिए प्रेरित किया।
Read More News……
CIA चरखी दादरी ने एक युवक को अवैध देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस See More…
Charkhi Dadri News – पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने निकाला संकल्प मार्च
