Charkhi Dadri जिले के रावलधी गांव में बीती रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। घरेलू विवाद के दौरान शक्ति नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी गंगा पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद आरोपी पति रेलवे ट्रैक पर जाकर चलती ट्रेन के सामने कूद गया और उसकी भी मौके पर मौत हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों के शव कब्जे में लिए और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर थाना सदर पुलिस, डीएसपी और फॉरेंसिक (FSL) टीम ने खून के नमूने तथा उंगलियों के निशान जुटाए ।
किसी घरेलू बात को लेकर कहासूनी हुई थी।
जानकारी के अनुसार , शक्ति और गंगा के बीच बीती रात किसी घरेलू बात को लेकर कहासूनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि शक्ति ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी पर हमला कर दिया महिला की गर्दन और शरीर पर कई वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
महिला की हत्या की सूचना उनकी बेटी ने अपने चाचा को दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहंचे और पलिस को सूचना दी।
रेलवे पुलिस ने भी मामले की जांच शरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Read More News…
डीज़ल लेने पहुंचे किसान.. NAYARA पेट्रोल पंप पर जो देखा, उड़ गए होश ! |
