Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – अरावली को खनन माफियाओं के हवाले करना बंद करो, नियम तोड़ने वालों की लीज रद्द करो: किसान सभा

Charkhi Dadri News – अखिल भारतीय किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने आज गांव रामलवास में माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित अरावली कमेटी के समक्ष भिवानी एवं चरखी दादरी जिलों में अरावली पर्वतमाला पर हो रहे अंधाधुंध खनन, अवैध ब्लास्टिंग और पर्यावरण विनाश का गंभीर मुद्दा उठाते हुए स्पष्ट किया कि करोड़ों वर्ष पुरानी अरावली पर्वतमाला को खनन के हवाले करना प्रकृति, किसानों, मजदूरों और आम जनता के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। पहाड़ एक बार नष्ट हो गए तो उन्हें दोबारा खड़ा नहीं किया जा सकता।


Charkhi Dadri News – प्रतिनिधिमंडल में शामिल किसान सभा भिवानी जिला उपप्रधान कामरेड ओम प्रकाश, चरखी दादरी किसान सभा जिला प्रधान रणधीर कुंगड़ , सुमेर सांगवान , जयसिंह सिहाग प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह डोहकी व सीटू नेता कमलेश भैरवी आदि ने ज्ञापन के जरिए बताया कि पिछले दस वर्षों में दोनों जिलों की अधिकांश पहाड़ियों पर खनन लीज दिए जाने से अरावली के अस्तित्व पर गंभीर संकट पैदा हो गया है। खनन क्षेत्रों में नियमों की धज्जियां उड़ाकर अवैध ब्लास्टिंग और भूजल स्तर से नीचे तक खनन किए जाने की शिकायतें हैं।

Charkhi Dadri News – डाडम क्षेत्र में लगभग 800 फुट तथा रामलवास 400 फुट तक खनन किए जाने, कुओं के सूखने और पानी के प्रदूषित होने की समस्याएं सामने आई हैं। खनन संबंधी दुर्घटनाओं में लोगों की जान जाने तथा ब्लास्टिंग से स्थानीय निवासियों की सुरक्षा खतरे में पड़ने की घटनाएं भी गंभीर चिंता का विषय हैं।


Charkhi Dadri News
– किसान सभा ने कहा कि अरावली की पहाड़ियां केवल पत्थर निकालने का साधन नहीं, बल्कि भूजल पुनर्भरण, वर्षा चक्र, जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन का महत्वपूर्ण आधार हैं। खनन से उठने वाली धूल और प्रदूषण के कारण मजदूरों तथा ग्रामीणों में सिलिकोसिस, टीबी और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। एक ओर खनन से प्राकृतिक संपदा नष्ट हो रही है, दूसरी ओर प्रभावित किसानों, मजदूरों और ग्रामीण परिवारों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।


Charkhi Dadri News
– इस दौरान दोनों जिलों से पहुंचे किसान सभा सदस्यों द्वारा ज्ञापन के जरिए मुख्य रूप से अवैध खनन पर तत्काल रोक और दोषियों की लीज रद्द करने, दोनों जिलों में अरावली पहाड़ियों में अंधाधुंध खनन और अवैध ब्लास्टिंग बंद करावने, नियमों का उल्लंघन करने वाले खदान संचालकों की लीज रद्द कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग प्रमुखता से उठाई।


Charkhi Dadri News – इसके अलावा मांग की गई कि खनन से प्रभावित लोगों को मुआवजा और राहत मिले। प्राप्त आमदनी का बड़ा हिस्सा प्रमावित ग्रामीणों पर खर्च हो। प्रभावित गांवों में मकानों, खेती, पशुपालन, पेयजल और भूजल को हुए नुकसान का निष्पक्ष आकलन करवाया जाए। पीड़ित किसानों, मजदूरों और ग्रामीण परिवारों को उचित मुआवजा तथा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाए।

बीमार मजदूरों और ग्रामीणों के इलाज की जिम्मेदारी तय हो। सिलिकोसिस, टीबी और सांस संबंधी बीमारियों की व्यापक जांच करवाई जाए। पीड़ितों को मुफ्त इलाज, आर्थिक सहायता और पुनर्वास दिया जाए तथा खनन मजदूरों की सुरक्षा और श्रम अधिकार सुनिश्चित किए जाएं।


Charkhi Dadri News –
अरावली के संरक्षण के लिए प्रभावी योजना बने। संपूर्ण अरावली पर्वतमाला का वैज्ञानिक पर्यावरणीय सर्वेक्षण करवाकर पहाड़ियों, वन्यजीवों, वनस्पति और भूजल को बचाने के ठोस कदम उठाए जाएं। अरावली का संरक्षण केवल कागजी घोषणाओं तक सीमित न रहे और पहाड़ियों को ऊंचाई के आधार पर संरक्षण से बाहर करने के किसी भी प्रयास पर गंभीरता से विचार किया जाए।


Charkhi Dadri News – किसान सभा ने कहा कि अरावली का विनाश किसानों की खेती, मजदूरों के स्वास्थ्य, ग्रामीणों के पानी और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर सीधा हमला है। सुप्रीम कोर्ट की कमेटी को चाहिए कि वह खनन प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का संज्ञान लेकर जिम्मेदार अधिकारियों और खनन संचालकों की जवाबदेही तय करने तथा अरावली को बचाने के लिए कठोर कदम उठाने की सिफारिश करे। प्रकृति की कीमत पर मुनाफाखोरी बर्दाश्त नहीं की जा सकतीकृअरावली बचेगी, तभी पानी, खेती और जीवन बचेगा।


जारी कर्ता कामरेड ओम प्रकाश जिला उपप्रधान किसान सभा भिवानी तथा जिला प्रधान दादरी रणधीर सिंह कुंगड।

Charkhi Dadri News

Read More…

चरखी दादरी की नई अनाज मंडी में किसान Vs प्रधान!

Charkhi Dadri News – सांवड़ स्थित दादी सती राणी मंदिर का पांचवां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया

Popular Articles