Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दांगी ने शशिकांत भारद्वाज के परिवार से की मुलाकात

Charkhi Dadri News – हरियाणा सरकार के महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दांगी ने मंगलवार को चरखी दादरी की एमसी कॉलोनी स्थित शशिकांत भारद्वाज के निवास स्थान पर पहुंचकर उनके परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों का हालचाल जाना और सभी के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत की।

मुलाकात के दौरान पारिवारिक अपनत्व, आपसी स्नेह और सम्मान का भाव देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने भी आत्मीयता के साथ अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

साथ ही जनसेवा, सामाजिक सहभागिता और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के संबंध में भी चर्चा हुई। सुनीता दांगी ने सभी से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की। इस प्रकार की आत्मीय मुलाकातें सामाजिक संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ आपसी संवाद और सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करती हैं।

मुलाकात के दौरान सभी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में एक-दूसरे के साथ विचार साझा किए। इस अवसर पर सरिता भारद्वाज, सीडीपीओ नीलकमल, मीणा धनखड़, सुशीला, मुन्नी धनखड़, गीता जाखड़, देवकी नन्दन भारद्वाज व सुधीर शर्मा चांदवास सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Charkhi Dadri News


Read More….

चरखी दादरी के गांधी नगर में युवक का फूटा गुस्सा!…

Charkhi Dadri News – सांवड़ स्थित दादी सती राणी मंदिर का पांचवां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया

Popular Articles