HBSC RESULT : भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSC) ने आज सीनियर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा मार्च 2026 का परिणाम घोषित कर दिया।
इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-3 में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
बोर्ड द्वारा जारी मेरिट सूची में प्रदेश की बेटियों ने मेहनत और प्रतिभा का शानदार उदाहरण पेश किया।
दीपिका बनीं प्रदेश टॉपर
रेवाड़ी जिले के चिल्लर स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा दीपिका ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। दीपिका आर्ट्स स्ट्रीम की छात्रा हैं।
दूसरे स्थान पर उदिता
रोहतक जिले के रुड़की स्थित विश्ववारा कन्या गुरुकुल की छात्रा उदिता ने 498 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। उदिता ने विभिन्न विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया।
योगिता और मुस्कान ने साझा किया तीसरा स्थान
जींद जिले की योगिता और मुस्कान ने 497-497 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। योगिता शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल, बुडाइन की छात्रा हैं, जबकि मुस्कान ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, धमतान साहिब से हैं।
बेटियों की सफलता पर खुशी की लहर
परिणाम घोषित होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
स्कूलों में मिठाइयां बांटी गईं और सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बेटियों का बेहतर प्रदर्शन समाज में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता का सकारात्मक संकेत है।
Read More ….
Charkhi Dadri News : भिवानी कॉलेज हॉस्टल में दादरी की छात्रा ने दी जान
Charkhi Dadri में पत्नी ने प्रेमी साथ मिलकर करोड़ों रुपये हड़पने के लिए खेला खेल , फिर जो हुआ.

