Breaking News : यमुनानगर में पांचवीं कक्षा के एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पढ़ाई को लेकर मां की डांट के बाद वह पिछले तीन-चार दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था।
घटना के समय वह घर में अकेला था। मां जब दवाई लेकर वापस लौटीं तो छात्र ऊपर कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान गांधी नगर निवासी 13 वर्षीय निखिल पुत्र मैनेजर शर्मा के रूप में हुई है।
मृतक के बड़े भाई विकास के अनुसार परिवार में चार भाई-बहन हैं।
पिता वेल्डिंग का काम करते हैं।
निखिल सबसे छोटा था और विश्व समता हाई स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था।
वह पिछले कुछ दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था।
मंगलवार को पिता काम पर गए हुए थे और बाकी भाई-बहन स्कूल गए थे।
मां सुषमा देवी दवाई लेने अस्पताल गई थीं। इस दौरान निखिल घर पर अकेला था।
दोपहर करीब एक बजे मां घर लौटीं तो निखिल नीचे नहीं मिला।
तलाश करने के बाद जब वह ऊपर कमरे में पहुंचीं तो निखिल फंदे से लटका मिला।
बताया गया कि उसने टीन शेड में लगी हुक से मां के प्लाजो का फंदा बनाकर आत्महत्या की।
मां के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया।
परिवार के अनुसार निखिल स्वभाव से हंसमुख था और किसी तरह की परेशानी जाहिर नहीं करता था।
जांच अधिकारी नवतेज सिंह ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच करवाई गई।
कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मां के बयान के अनुसार निखिल पढ़ाई में कमजोर था और कुछ दिन पहले पढ़ाई को लेकर उसे डांटा गया था। इसके बाद से वह स्कूल नहीं जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read More ….
Charkhi Dadri News : चरखी दादरी में सरकारी टीचर की गोली मारकर हत्या |
Charkhi Dadri के छपार गांव में महिला पंच ने बाथरूम में जाकर लगा ली आग,
