Charkhi Dadri News : चरखी दादरी जिले के बौंदकलां गांव में रविवार रात एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
घटना रात करीब 9:27 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बौंदकलां में भूगोल विषय के लेक्चरर ललित शर्मा (35) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार ललित शर्मा रात करीब 9:20 बजे गांव में एक परचून की दुकान पर मोहित नामक युवक के साथ बैठे हुए थे।
इसी दौरान बाजार की तरफ से बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी।
गोली ललित शर्मा के सिर में लगी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बौंदकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बौंदकलां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
जांच के लिए सीआईए टीमों को भी लगाया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों युवक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दिखाई दिए हैं।
Read More ….
Charkhi Dadri News : भिवानी कॉलेज हॉस्टल में दादरी की छात्रा ने दी जान
Charkhi Dadri में पत्नी ने प्रेमी साथ मिलकर करोड़ों रुपये हड़पने के लिए खेला खेल , फिर जो हुआ.
