Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – शिक्षकों की मांगों को लेकर 1 दिसंबर को प्रधान सचिव शिक्षा विभाग के साथ होगी बैठक, 29 नवंबर का कुरुक्षेत्र प्रदर्शन स्थगित

Charkhi Dadri News –शिक्षकों की लंबित मांगों के समाधान को लेकर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की 1 दिसंबर को प्रधान सचिव स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा के साथ बैठक होगी। यह बैठक सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। बैठक के मद्देनजर कुरुक्षेत्र में 29 नवंबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला सचिव कृष्ण सिंह शास्त्री ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

कृष्ण सिंह शास्त्री ने बताया कि यदि 1 दिसंबर की बैठक में शिक्षकों की मांगों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो उसी दिन आगामी आंदोलन का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल आश्वासन के सहारे विभाग नहीं चल सकता और न ही इससे कोई परिणाम निकलता है। उनके अनुसार विभाग तबादले करने तथा अध्यापकों और विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करने में असफल रहा है। टीईटी जैसी अव्यावहारिक शर्त का समाधान नहीं हो पाया है। वहीं, मुखियाओं पर बजट खर्च करने की अव्यावहारिक एवं अविश्वासपूर्ण शर्त थोपी जा रही है, जिससे प्रदेश के शिक्षकों में रोष है।

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रैली में बड़ी संख्या में अध्यापक भाग लेंगे।

ये हैं शिक्षकों की प्रमुख मांगें

शिक्षक संघ की प्रमुख मांगों में टीईटी परीक्षा पास करने की अनिवार्यता संबंधी अव्यावहारिक शर्त का स्थायी समाधान करते हुए प्रभावित शिक्षकों को राहत प्रदान करना, माननीय उच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार 2014 की नियमितीकरण पॉलिसी के तहत अतिथि अध्यापकों को जल्द नियमित करना, सेवा नियमावली 2012 में संशोधन करना, सार्वजनिक शिक्षा का विस्तार करना, गत एवं वर्तमान ब्लॉक की एलटीसी प्रदान करना तथा बढ़ते गैर शैक्षणिक कार्यों पर रोक लगाना शामिल है।

इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाल करने, आरोही एवं मेवात मॉडल स्कूलों के अध्यापकों, कंप्यूटर शिक्षकों, वर्क इंस्ट्रक्टर, वोकेशनल शिक्षकों, लैब सहायकों और कौशल रोजगार निगम के शिक्षकों सहित सभी वर्गों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को 23 व 31 दिसंबर 2025 के हाई कोर्ट के फैसले के अनुसार नियमित करने की मांग भी उठाई गई है।

संघ ने व्यवहारिक एवं विकेंद्रीकृत तबादला नीति के माध्यम से शीघ्र तबादले करने, खाली पदों पर नियमित नियुक्तियां करने, सभी वर्गों की पदोन्नति सूचियां जारी करने तथा शिक्षकों के निजी कार्यों जैसे एसीपी, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, सीसीएल, विदेश जाने की अनुमति और पे प्रोटेक्शन आदि मामलों का वरिष्ठता के आधार पर सिटिजन चार्टर बनाकर समाधान करने की मांग की है।

इसके साथ ही विद्यार्थियों की प्रोत्साहन राशि में महंगाई के अनुसार वृद्धि करने, पुस्तकें समय पर उपलब्ध करवाने, सभी प्रकार के बजट समय पर जारी करने, मिड डे मील का बजट जल्द जारी करने तथा सप्लाई की जाने वाली सामग्री उच्च गुणवत्तायुक्त उपलब्ध करवाने की मांग भी शामिल है।

शिक्षक संघ ने हड़ताल की अवधि को नियमित करने का पत्र जारी करने, शिक्षा विभाग को नॉन वेकेशन विभाग बनाने, शिक्षकों के लिए अन्य राज्यों की भांति मेडिकल लीव एवं हाफ पे लीव की व्यवस्था करने, मॉडल संस्कृति सहित सभी विद्यालयों की संबद्धता हरियाणा राज्य बोर्ड से जारी रखने तथा नूंह और मोरनी जैसे दुर्गम क्षेत्रों में सभी को दुर्गम क्षेत्र भत्ता देने की मांग रखी है।

इसके अलावा नूंह में कार्यरत अध्यापकों की वरिष्ठता सूची की विसंगतियों को दूर करने तथा हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के मांगपत्र में शामिल सभी मांगों का समय-समय पर द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से समाधान करने की मांग की गई है।

कृष्ण सिंह शास्त्री ने कहा कि यदि 1 दिसंबर की बैठक में शिक्षा विभाग एवं सरकार की ओर से उपरोक्त मांगों का समाधान नहीं किया गया तो उसी दिन आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों एवं हरियाणा सरकार की होगी।

Read More News……

चरखी दादरी में दिनदहाड़े चोरी की खबर निकली झूठी! पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ बड़ा खुलासा

Charkhi Dadri News – महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर शिक्षकों को किया सम्मानित, नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था ने दिया शिक्षा और समाज सुधार का संदेश

Popular Articles