Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – एसएमएएम योजना: चयनित किसानों के कृषि यंत्रों का 1 से 3 सितंबर तक होगा भौतिक सत्यापन

Charkhi Dadri News – कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (एसएमएएम) योजना के तहत अनुदान पर खरीदे गए कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन 1 से 3 सितंबर तक किया जाएगा। योजना का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ते हुए कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देना है।

उप कृषि निदेशक डॉ. राजेश सिहाग ने बताया कि योजना के तहत चयनित किसानों द्वारा खरीदे गए कृषि यंत्रों के भौतिक सत्यापन के लिए विभाग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत 1 सितंबर को लेजर लैंड लेवलर एवं रोटावेटर को छोड़कर अन्य सभी कृषि यंत्र, 2 सितंबर को लेजर लैंड लेवलर तथा 3 सितंबर को रोटावेटर का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। तीनों दिन भौतिक सत्यापन का कार्य सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भौतिक सत्यापन नई अनाज मंडी चरखी दादरी एवं अनाज मंडी बाढ़ड़ा में किया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है, जिसके माध्यम से कृषि यंत्रों का मौके पर भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

Charkhi Dadri News

आवेदनकर्ता को भौतिक सत्यापन के लिए मशीन के साथ स्वयं उपस्थित होना होगा तथा अपनी वैध आरसी एवं एक वैध पहचान-पत्र साथ लाना अनिवार्य है। विभागीय टीम द्वारा मौके पर कृषि यंत्र एवं संबंधित विवरण का सत्यापन किया जाएगा।

डॉ. राजेश सिहाग ने सभी चयनित किसानों से अपील की कि वे निर्धारित तिथि पर अपने कृषि यंत्र के साथ उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करवाएं, ताकि योजना के तहत अनुदान संबंधी आगामी प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

Read More…

Charkhi Dadri News – ट्रक धोखाधड़ी मामले में मध्यप्रदेश से आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कई नाम सामने आए

चरखी दादरी में सफाई कर्मचारियों को किया डिटेन, मुर्दाबाद के नारों से गूंजा शहर

Popular Articles