Charkhi Dadri News – नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाने, साइबर अपराधों के प्रति लोगों को सतर्क एवं जागरूक करने तथा अवैध हथियारों की धरपकड़ में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी श्री लोगेश कुमार पी., भा.पु.से. द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने ASI राहुल फौगाट, सिक्योरिटी एजेंट सिपाही कृष्ण तथा सिक्योरिटी एजेंट सिपाही हंसराज को उनके कर्तव्य के प्रति समर्पण, सक्रियता एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल अपराधों पर अंकुश लगाना ही नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता पैदा कर लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना भी है। नशे के दुष्प्रभावों के प्रति युवाओं एवं आमजन को जागरूक करना, साइबर अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी देना तथा अवैध हथियारों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों द्वारा अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए किए गए सराहनीय कार्य से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को मजबूती मिलती है। ऐसे कर्मचारियों का सम्मान अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी इसी लगन, मेहनत एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
Read More...
चरखी दादरी में संत रामपाल के खिलाफ प्रदर्शन
Charkhi Dadri News – आदर्श विद्यालय नांधा में शहीद भगत सिंह जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम
