Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – जनता कॉलेज में तीन दिवसीय एम्प्लॉयबिलिटी स्किल कार्यशाला का आयोजन

Charkhi Dadri News – जनता कॉलेज, चरखी दादरी के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा इथिनस कंसल्टेंसी एवं इंफोसिस के सहयोग से तीन दिवसीय एम्प्लॉयबिलिटी स्किल (रोजगार कौशल) कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया और विशेषज्ञों से कॉर्पोरेट जगत की आवश्यकताओं, रोजगार के बदलते स्वरूप तथा आधुनिक तकनीकी कौशल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला के मुख्य वक्ता जेनपैक्ट के सीनियर मैनेजर सुधांशु एवं नवीन अत्री रहे।

उन्होंने विद्यार्थियों को वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में रोजगार प्राप्त करने तथा अपने करियर में सफलता हासिल करने के लिए आवश्यक कौशलों की जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्किल्स, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, करियर काउंसलिंग एवं इंटरव्यू गाइडेंस पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताया कि केवल एआई टूल्स की जानकारी होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनसे प्रभावी परिणाम प्राप्त करने के लिए सही प्रॉम्प्ट लिखने की क्षमता भी आवश्यक है। मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों को एआई-संचालित बायो मेडिकल टूल्स के बारे में भी जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान समय में एआई का उपयोग डेटा एनालिसिस, रोगों की भविष्यवाणी तथा लैब रिपोर्टिंग को अधिक तेज और प्रभावी बनाने में किया जा रहा है।

Charkhi Dadri News

विद्यार्थियों को चैटजीपीटी एवं गुगल जैमिनी जैसे एआई टूल्स के माध्यम से प्रोफेशनल ईमेल लिखने, रिसर्च करने तथा प्रेजेंटेशन को बेहतर बनाने के व्यावहारिक तरीके भी सिखाए गए। करियर काउंसलिंग सत्र के दौरान विद्यार्थियों को एटीएस एण्ड कम्पलेंट रिज्यूमे तैयार करने की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि बड़ी कंपनियों में रिज्यूमे की प्रारंभिक स्क्रीनिंग के लिए एप्लीकेंट ट्रेकिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए रिज्यूमे में उपयुक्त कीवर्ड्स, स्पष्ट जानकारी और सरल फॉर्मेट का होना महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को एआई आधारित मॉक इंटरव्यू की तैयारी के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म, जिसमें इंफोसिस सप्रिंग बोर्ड जैसे संसाधन शामिल हैं, के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई।

इसके साथ ही इंटरव्यू के दौरान बॉडी लैंग्वेज, कम्युनिकेशन स्किल्स और आत्मविश्वास को बेहतर बनाने के टिप्स दिए गए। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उनके करियर पाथवे और स्किल गैप को समझने के लिए व्यक्तिगत मार्गदर्शन भी प्रदान किया। विद्यार्थियों को सलाह दी गई कि वे अपनी कॉलेज शिक्षा के साथ-साथ वर्तमान रोजगार बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप डिजिटल लिटरेसी, डेटा बेसिक्स और अन्य उपयोगी ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स भी करें। कार्यक्रम की शुरुआत मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग की एचओडी डॉ. बबिता द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। करियर एवं प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज डॉ. सुरेश ने विद्यार्थियों को लगातार अपने कौशल को विकसित करने और बदलती तकनीक के साथ स्वयं को अपडेट रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य जयवीर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पारंपरिक शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीकी एवं एआई कौशल का ज्ञान भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को बदलते समय और रोजगार बाजार की मांग के अनुरूप स्वयं को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. पूनम, डा. शिवकांत, डा. रिंकू, डा. संगीता, सुश्री प्रीति, सुश्री आशु, हरीश एवं सुश्री उदिति सहित सभी फैकल्टी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

Read More…

चरखी दादरी में संत रामपाल के खिलाफ प्रदर्शन

Charkhi Dadri News – आदर्श विद्यालय नांधा में शहीद भगत सिंह जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Popular Articles