Charkhi Dadri News – औधोगिक प्रशिक्षण विभाग के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त मनदीप कौर के मार्गदर्शन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीद नरेंद्र कुमार राजकीय आईटीआई द्वारा ग्राम पंचायत रावलधी में वरिष्ठ नागरिकों हेतु विशेष डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान आईटीआई की युवा शाखा द्वारा वर्ग अनुदेशक राजेंद्र सिंह दहिया के नेतृत्व में गांव के वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल समय की तकनीकों के बारे में अवगत कराया गया।
आईटीआई अनुदेशक बिजेंद्र ने उपस्थित ग्रामीण बुजुर्गों को बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में मोबाइल व इंटरनेट का सही उपयोग, ऑनलाइन लेन-देन व डिजिटल ज्ञान के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है।
उन्होंने उपस्थित बुजुर्गो को बताया कि आज के समय में तकनीकी जानकारी होना बहुत आवश्यक है, लेकिन इसके साथ-साथ इसका सही उपयोग, पूरी सावधानी और समझदारी के साथ किया जाना चाहिए ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।
उप प्रधानाचार्य दीपक कुमार शर्मा ने उपस्थित बुजुर्गो को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय की मांग के अनुसार बुजुर्गों को भी तकनीक से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने दैनिक जीवन में आने वाली तकनीकी समस्याओं तथा उनसे बचाव के तरीकों और सावधानियों के बारे में विस्तार से दी गई।
इस अनुदेशक अजीत, सरपंच प्रतिनिधि सुखविंद्र , चन्नी प्रधान, पंचायत मेम्बर रमेश, जगते नंबरदार, धर्मवीर, रघुवीर, परमवीर, हरेन्द्र ,दयानंद, कृष्ण सुमेर चौकीदार ,सहित गांव के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Read more…
Charkhi Dadri – PG कॉलेज में कई सीटें खाली, एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी
