Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस की ‘ड्रग फ्री दादरी’ मुहिम तेज, स्कूल और गांव में जागरूकता कार्यक्रम


Charkhi Dadri News – विभा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सांवड़ और गांव डोहका दीना में संवाद सत्र आयोजित; युवाओं और ग्रामीणों को नशे, साइबर क्राइम व कानून-सुरक्षा के प्रति किया सजग
युवा पीढ़ी को नशे के भयावह दलदल से सुरक्षित निकालने और उन्हें समाज के जिम्मेदार व जागरूक नागरिक बनाने के उद्देश्य से चरखी दादरी पुलिस ने अपनी विशेष मुहिम को और तेज कर दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार (IPS) के कड़े दिशा-निर्देशों पर अमल करते हुए एंटी नारकोटिक सेल और दुर्गा शक्ति की टीम ने सोमवार को अवेयरनेस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।

Charkhi Dadri News


विभा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सांवड़ में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जबकि शाम के वक्त गांव डोहका दीना में चौपाल संवाद के जरिए युवाओं और स्थानीय ग्रामीणों को कानून व सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं से जोड़ा गया।
नशे के खिलाफ एकजुटता का आह्वान कार्यक्रम के दौरान एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को नशे के सामाजिक, शारीरिक व मानसिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। टीम अधिकारियों ने कहा कि नशा न केवल एक व्यक्ति के जीवन को तबाह करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज की नींव कमजोर कर देता है। युवाओं को किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न फंसने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई गई।


साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112 की दी जानकारी तकनीक के दौर में बढ़ रहे साइबर अपराधों से बचाव के लिए दुर्गा शक्ति और पुलिस टीम ने डिजिटल सुरक्षा के गुर सिखाए। विद्यार्थियों और ग्रामीणों को अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयर न करने और साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति में तुरंत मदद पाने के लिए हरियाणा पुलिस की ‘डायल 112’ सेवा का उपयोग करने का तरीका भी समझाया गया।


महिला व बाल अपराधों पर सख्त रुख दुर्गा शक्ति की टीम ने स्कूल की छात्राओं और गांव की महिलाओं को उनके अधिकारों तथा सुरक्षा उपायों से अवगत कराया। महिला एवं बाल अपराधों से बचाव, गुड टच-बैड टच, पोक्सो एक्ट और सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है।


पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार (IPS) के नेतृत्व में चलाई जा रही इस मुहिम को ग्रामीणों और स्कूल प्रशासन का भरपूर समर्थन मिला। संवाद सत्र में उपस्थित विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने नशे से दूर रहने और एक जागरूक नागरिक बनने का संकल्प लिया।

Read More…

Charkhi Dadri News – बलकरा में विश्वकर्मा समाज की बैठक, मेधावी विद्यार्थियों व प्रतिभावान खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित

नशे से दूर रहें, सुरक्षित भविष्य चुनें!…

Popular Articles