Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – सड़क हादसों में कमी के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश

Charkhi Dadri News – एसडीएम डॉ विरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में लघु सचिवालय हाल में जिला सड़क सुरक्षा समिति और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर बैठक हुई आयोजित।


एसडीएम डॉ विरेन्द्र सिंह ने कहा कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए सभी विभाग मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी के सड़क हादसों को कम करने के संकल्प को पूरा करने के लिए यातायात नियमों का पालन कराना जरूरी है। इसके लिए संबंधित विभागों को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी होगी। प्रशासन का उद्देश्य नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती करना और जिले में सड़क हादसों की संख्या कम करना है।


उन्होंने कहा कि मार्गों पर जो संकेत चिन्ह लगाए जाते हैं, उनको ऐसे स्थान पर लगाया जाए जहां से आने जाने वाले व्यक्तियों को आसानी से देखा जा सकें। सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें।


रीजनल ट्रांसपोर्ट अथोरिटी ने सितंबर माह में लगभग 670 वाहनों से 1,43,15,000 रुपये की राशि के चालान किए।
एसडीएम डॉ विरेन्द्र ने कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं को कम करने के लिए दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर वहां आवश्यक सुधार कार्य करवाए जाएं। सडक़ों पर यातायात संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर, रोड मार्किंग तथा स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त सडक़ों एवं यातायात व्यवस्था से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाए। विशेष रूप से तेज गति, बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों पर निगरानी रखी जाए और ऐसे वाहनों का चालान कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि धुंध का मौसम शुरू होने वाला है, इसलिए सडक़ दुर्घटना स्थलों की जांच करें ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सकें।


उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों, शिक्षण संस्थानों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों के आसपास सडक़ सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सडक़ सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों का पालन कर इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोड सेफ्टी से जुड़े सभी कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा की जाए और निर्धारित समय सीमा में लंबित कार्यों को पूरा करवाया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाकर व अमूल्य जिन्दगियों को बचाकर अपनी दैनिक डयूटी करते समय पुण्य के भागीदार बन सकते है। इसके अतिरिक्त बैठक में सडक़ सुरक्षा एवं यातायात सुरक्षा के अनेकों विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।


उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि धुंध के मौसम शुरू होने से पहले ट्रेक्टर-ट्रालियों पर रिफलेकटर लगे होने चाहिए और जो वाहन बिना नम्बर प्लेट चल रहे हैं, उनके चालान कर उन्हें जब्त किया जाए। इस दौरान डीएसपी धीरज सिंह ,एमई अनिल कुमार, कार्यकारी अभियंता गुरूचरण सिंह,यातायात प्रबंधक विक्रम सिंह, जिला समन्वयक सतीश साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Charkhi Dadri News

Read More….

Charkhi Dadri News – Charkhi Dadri News – हरियाणा खेल महाकुंभ के नेटबॉल ट्रायल में पी.एच. स्कूल की पांच छात्राओं का चयन

BAHU AKBARPUR के स्कूल में ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत

Popular Articles