Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – जिला स्तरीय बाल महोत्सव-2026 में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

Charkhi Dadri News – जिला स्तरीय बाल महोत्सव-2026 के दूसरे दिन चारों वर्गों के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा, कला और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। समूह नृत्य में हरियाणवी लोक संस्कृति की मनमोहक छटा देखने को मिली, वहीं एकल नृत्य में देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विविधता मंच पर जीवंत हो उठी। रागिनी प्रतियोगिता में देशभक्ति और लोक संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया।


कार्यक्रम में शिक्षाविद् डॉ. महेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि सुभाष जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला बाल कल्याण अधिकारी डॉ. सतीश कुमार के निर्देशन में आयोजित महोत्सव में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


समूह नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोकगीतों, पारंपरिक वेशभूषा और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को साकार किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की लोक एवं पारंपरिक नृत्य शैलियों की आकर्षक प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति की विविधता, एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का सुंदर संदेश दिया।


रागिनी प्रतियोगिता में हरियाणवी लोक गायन की परंपरा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रतिभागियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और लोकजीवन से जुड़े विषयों पर रागनियां प्रस्तुत कर अपनी गायन प्रतिभा का परिचय दिया। इन प्रस्तुतियों में देशप्रेम की भावना के साथ हरियाणा की लोक संस्कृति को संरक्षित रखने का संदेश भी मुखर हुआ।


बाल कल्याण अधिकारी डॉ सतीश कुमार ने बाल महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने का सशक्त माध्यम हैं। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से समूह नृत्य एकल नृत्य लेखन हिदी व लेखन अंग्रेजी, प्रशोंतरी प्प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता मुख्य रूप से शामिल रहे आज के इस कार्यक्रम में लगभग 40 स्कूलों से 343 बच्चों ने भाग लिया ।कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि बाल महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी कला एवं कौशल प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना तथा उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है।


इस अवसर पर सुबेसिंह, श्रीमती रितु व उदय कुमार सहित निर्णायक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि जिला स्तरीय बाल महोत्सव के अंतर्गत 24 अक्टूबर तक विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। महोत्सव विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है।

Charkhi Dadri news

Read More….

Charkhi Dadri News – Charkhi Dadri News – हरियाणा खेल महाकुंभ के नेटबॉल ट्रायल में पी.एच. स्कूल की पांच छात्राओं का चयन

चरखी दादरी के बेटे रजत फौगाट बने SDM

Popular Articles