Charkhi Dadri News – हरियाणा खेल महाकुंभ के तहत आयोजित नेटबॉल ट्रायल में परसराम हेतराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, की पाँच छात्राओं ने चयन हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। बी.एस.एन. स्कूल, सांवड़ में आयोजित इस ट्रायल में हर्षिता, अवनी, दीक्षा, पावनी और भूमिका का चयन हुआ।
कोच ललित राजपूत के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने निरंतर अभ्यास किया, जिसका परिणाम इस शानदार सफलता के रूप में सामने आया। विद्यालय के अध्यक्ष पवन बुवानीवाला ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य ओ.पी. तिवारी ने छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता के मूल मंत्र हैं। पाँच छात्राओं के चयन से अन्य विद्यार्थियों के लिए भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा बनेगी
Read More…
