Charkhi Dadri News – पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी., IPS के निर्देशन में जिला चरखी दादरी में अपराध नियंत्रण एवं अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई के तहत सीआईए स्टाफ चरखी दादरी की टीम ने एक युवक को अवैध देशी पिस्तौल व दो कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान दीपांशु निवासी गांव सांजरवास, जिला चरखी दादरी के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को सीआईए स्टाफ की टीम हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप, सिपाही दिनेश व चालक हेड कांस्टेबल नरेन्द्र सरकारी वाहन में गश्त के दौरान बस अड्डा कमोद के पास मौजूद थे। इसी दौरान टीम को सुचना मिली कि गांव सांजरवास निवासी दीपांशु अपने पास अवैध हथियार रखे हुए है और इस समय गांव जयश्री के बस क्यू शेल्टर पर खड़ा है।
पुलिस टीम सूचना को गंभीरता से लेते हुए बताए गए स्थान पर पहुंची जहां सुचना के मुताबिक बताये गये हुलिये के अनुसार एक युवक दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर युवक गांव जयश्री की ओर जाने लगा, जिस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम दीपांशु निवासी गांव सांजरवास बताया।
तलाशी के दौरान युवक से एक देशी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए । बरामद हथियार व कारतूसों को पुलिस ने कब्जे में लिया और आरोपी दिपांशु के खिलाफ आर्मस एक्ट के तहत थाना बौंदकला में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया । पुछताछ के बाद आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।
Read More….
