Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News -सांसद धर्मबीर सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश, गांवों में पर्याप्त पानी और विकास कार्य सुनिश्चित करें

Charkhi Dadri News – स्थानीय लघु सचिवालय स्थित हाल में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने सिंचाई एवं पेयजल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में पर्याप्त पानी मुहैया करवाना सुनिश्चित करें ताकि आने वाले समय में पेयजल की किल्लत ना बनें।

इसके साथ ही वाटर टैंको की रिमाडलिंग के निर्देश दिए ताकि पेयजल आपूर्ति में बाधा उत्पन्न ना हो। उन्होंने पंचायत विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए कि गांवों का विकास किसी भी सुरत में नहीं रूकना चाहिए। गांवों का विकास करना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है।


उन्होंने वीबीरामजी योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा अधिकारियों को इस योजना को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए ताकि समय पर विकास कार्य करवाए जा सके। उन्होंने कहा कि वीबीरामजी प्रधानमंत्री का एक ड्रिम प्रोग्राम है।


उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ आनलाईन रजिस्ट्री व म्यूटेशन के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राकृतिक खेती पर किसानों को दी जाने वाली सहायता राशि व प्राकृतिक खेती से होने वाले फायदों के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें। सरकार द्वारा दिए गए प्राकृतिक खेती के टारगेट को हासिल करें। सॉयल हेल्थ कार्ड स्कीम में खेत की मिट्टी की सही जांच होनी चाहिए।

बैठक में बाढडा विधायक उमेद पातुवास सहित, जिला परिषद चेयरमैन मन्दीप डालावास, उपायुक्त मनदीप कौर, पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी, सीईओ जिला परिषद विजेन्द्र हुड्डा एसडीएम दादरी डॉ विरेन्द्र सिंह, सीटीएम सुरेश कुमार,बाढडा एसडीएम आशीष सांगवान भी मौजूद रहे।


बैठक में जिला परिषद के सीईओ विजेन्द्र हुड्डा ने एजेंडा प्रस्तुत किया।
बैठक के दौरान सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की समीक्षा करते हुए सिंचाई और मीकाढा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नहरी सिस्टम में सुधार करवाएं ताकि जिला की नहरों में पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके।


उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए अत्यधिक बारिश या जलभराव से प्रभावित स्कूलों के भवनों को दुरुस्त किया जाए। जर्जर स्कूलों का नव निर्माण प्राथमिकता के साथ हो। अनसेफ घोषित हो चुके स्कूलों में कक्षा न लगें।


सांसद ने शहरी स्थानीय निकाय और नगर योजनाकार विभाग को निर्देश दिए कि वे शहर के कंट्रोल्ड एरिया में अनाधिकृत रूप से औद्योगिक या आवासीय कॉलोनी को विकसित ना होने दें। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। सांसद ने वर्तमान में गायों मे आई लम्पि बिमारी पर भी विस्तार से चर्चा की और टीकाकरण करवाने बारे में कहा। इसके साथ ही पशुपालकों को सरकार की तरफ से दी जा रही स्कीमों के प्रचार-प्रसार के बारे में जोर देने के बारे में निर्देश दिए। इसी प्रकार से सांसद ने बैठक में रखे गए विभिन्न एजेंडों पर विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं को सही ढंग से अमलीजामा पहनाएं।


बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, सॉयल हेल्थ कार्ड स्कीम, पशुधन सुरक्षा कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, नेशनल हेल्थ मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्व निधि स्कीम, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम, माइनिंग, नेशनल हाई-वे, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, स्वामित्व योजना, रेलवे, महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, डिजीटल लैंड रिकार्ड, दीन दयाल अंत्योदय योजना, वाटर शेड मैनेजमेंट कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, हार्टीकल्चर,एमएसएमई आदि योजनाओं की समीक्षा की।


बैठक के दौरान डीडीपीओ प्रमोद कुमार,डीएफओ सतीश दूहन,डीईओ धर्मेन्द्र चौधरी,जीएम रोडवेज नवीन, सहित सभी विभागों के अधिकारियों के अलावा जिला बार एसोसिएशन के प्रधान बलजीत सांगवान,सुधीर चांदवास ,जयंत वशिष्ठ ,दीपक पातुवास भी मौजूद रहे।

Charkhi Dadri news

Read More…….

Charkhi Dadri News – Charkhi Dadri News – हरियाणा खेल महाकुंभ के नेटबॉल ट्रायल में पी.एच. स्कूल की पांच छात्राओं का चयन

चरखी दादरी के लाल रजत फौगाट बने SDM

Popular Articles