Charkhi Dadri News – सहकारिता मंत्री श्री अरविंद कुमार शर्मा ने लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में बिजली विभाग के जेई को काम में लगातार कोताही बरतने पर निलंबित करने ने निर्देश दिए हैं। मामला कुलदीप पार्षद और दीपक नागवान द्वारा रखा गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि घासोला फीडर से चलने वाला क्षेत्र बिजली की समस्या से झुझ रहा है। इसको लेकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस काम में कोताही पर जेई को चार्जशीट किया गया। इसपर कै hiबिनेट मंत्री ने कहा कि जब जेई को चार्जशीट कर दिया गया है तो स्पष्ट है कि उसके काम में कोताही है। इसलिए उसे तुरंत प्रभाव से निलंबित करें और उसकी कार्यप्रणाली सही नहीं होने तक बहाल ना किया जाए।
बैठक में कैबिनेट मंत्री के समक्ष कुल 10 शिकायत रखी गई, जिनमें से 5 पुरानी व 5 नई शिकायतें रही। मौके पर ही 8 शिकायतों का समाधा कर दिए गया। इस दौरान जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय से संबंधित शिकायत पर उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक जाँच के मामले में हर शिकायतकर्ता को शामिल किया जाए। मिसरी गांव में रोड और पेड़ करने के मामले में उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करें और रोड का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही खाली जमीन पर पेड़ लगवाएं।
पेंतावास खुर्द की चकबंदी की शिकायत को लेकर कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि उपायुक्त मनदीप कौर स्वयं मामले की एक सप्ताह में जांच कर फैसला लें। साथ ही डीआरओ को निर्देश दिए कि अगली बैठक से पहले काम को सिरे चढ़ाए।
दादरी सीसीई फाटक के अंडरपास की समस्या को लेकर उन्होंने निर्देश दिए कि इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम पूरा करें। बिना डिग्री के कलाली में आँखों की जांच करने को लेकर रखी गई शिकायत पर मंत्री ने कहा कि इस मामले में तुरंत जांच कराएं ओर अगर शिकायत सही मिले तो इस व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर करवाकर सख्त कार्यवाही करें। इंतकाल नहीं होने की एक अन्य शिकायत पर उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी अधिकारी लोगों के चक्कर ना कटवाए। सभी अधिकारी व कर्मचारी जनता के प्रति जवाबदेह हैं। कैबिनेट मंत्री ने लोगों की अन्य शिकायतें सुनते हुय गांव के स्कूल को शहीद के नाम से करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में वेयर हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन रामकिशन शर्मा, उपायुक्त मनदीप कौर, पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार पी, एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, सीईओ जिला परिषद विजेंद्र हुड्डा, एसडीएम डा वीरेंद्र सिंह, सीटीएम सुरेश कुमार, एसडीएम आशीष सांगवान, रवि गर्ग सहित समिति के सदस्य और विभिन्न विभागोभके अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Read More…
चरखी दादरी में जोरदार प्रदर्शन: संत रामपाल के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे, लोगों में भारी रोष |
