Charkhi Dadri News – आरपीएस पब्लिक स्कूल, चरखी दादरी में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चरखी दादरी फायर स्टेशन की टीम द्वारा फायर सेफ्टी ड्रिल का आयोजन किया गया। फायर स्टेशन से पहुंचे रणधीर जी एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, स्वयं को सुरक्षित रखने के उपायों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सही तरीके से प्रतिक्रिया देने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
टीम ने विद्यार्थियों को अग्निशामक सिलेंडर के सही उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई तथा बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय किस प्रकार सूझबूझ और सावधानी के साथ स्थिति को संभाला जा सकता है। इस दौरान विद्यार्थियों ने फायर सेफ्टी से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं और व्यावहारिक प्रदर्शन को ध्यानपूर्वक देखा। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक डॉ. सुधीर कुमार, प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता यादव, वरिष्ठ समन्वयक अंकित बूरा, धर्मेंद्र जी, विकास जी, मानशी मैम, चालक-परिचालक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने फायर स्टेशन की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की जागरूकता गतिविधियाँ विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार करने के साथ-साथ उनमें सुरक्षा, सतर्कता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं।
Read More….

