Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – बधवाना गेट पर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जांच शिविर, 50 महिलाओं का किया स्वास्थ्य परीक्षण

Charkhi Dadri News – स्थानीय एमएलआर आयुर्वेदिक कॉलेज द्वारा लगातार पिछले लंबे समय से नियमित अंतराल पर शिविरों का आयेाजन करते हुए जन सेवा करने का प्रयास किया रहा है। इन कैंपों के माध्यम से आम नागरिकों को आयुर्वेद के महत्व अवगत करवाने तथा इसे अधिक से अधिक अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए आहवान कालेज स्टाफ कर रहा। प्राचार्या डाॅ अनिता यादव की अगुवाई में आयोजित होने वाले इन आयुर्वेद कैंपों मे जिस प्रकार से लगातार लोगों का समर्थन मिल रहा है, लोगों में जागरूकता बढ रही है यह काफी सराहनीय है।


इसी कडी में आज कालेज स्टाफ द्वारा स्थानीय बधवाना गेट स्थित आंगनबाडी केंद्र परिसर में विशेष तौर पर महिलाओं के लिए कैंप लगाया गया। इसमें डॉ प्रीति सहरावत डॉ गीता चोपड़ा सुनीता सहित अन्य चिकित्सकों व सहायकों द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की गई। महिलाओं के स्वास्थ्य से जुडी अनेक तरह की बीमारियों का इलाज किय गया उन्हें आवश्यक परामर्श व यथा संभव दवाओं का वितरण किया गया। कैंप में 50 महिलाओं का स्वास्थ्य जांचा गया।

Charkhi Dadri news


प्राचार्या डाॅ अनिता यादव व अन्य सभी ने महिलाओं को समझाया कि किस प्रकार वो आयुर्वेद का साथ लेकर इसे दैनिक जीवन में अपना कर सुरक्षित व स्वस्थ खुद रह सकती है अपने परिवार को निरोगी रखने में योगदान दे सकती है।

Read more…

चरखी दादरी में संत रामपाल का पुतला फूंका जोरदार प्रदर्शन, हरियाणा सरकार को चेतावनी

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में 9वां श्री गणेश महोत्सव | 23 से 25 सितंबर तक भव्य जागरण और विसर्जन कार्यक्रम

Popular Articles