Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी में बाइक चोर गिरफ्तार | 2022 में चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद |

Charkhi Dadri News : स्पेशल स्टाफ चरखी दादरी ने एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि


सोमवार की शाम को स्पेशल स्टाफ चरखी दादरी की टीम हेड कांस्टेबल मन्जीत, EHC विकास, सिपाही दीपक, सिपाही प्रदीप सरकारी गाड़ी में गस्त पडताल व अपराध रोकथाम के लिए गांव सांकरोड बस अडडा पर थे ।

उसी समय हेड कांस्टेबल मंजीत को सुचना मिली कि अमरजीत निवासी निंदाना मोटर साईकल चुरा कर बेचने का काम करता है और फिलहाल चोरी की मोटर साईकिल को बेचने की फिराक में बौन्द से साकरोड रोड पर नहर के पास खड़ा है। सुचना मिलते ही टीम नहर के पास पहुँची जहाँ एक शख्स मोटरसाईकिल लिए खडा दिखाई दिया ।

जो पुलिस को देखकर अचानक से मोटर साईकिल स्टार्ट करके भागने की कोशिश करने लगा। टीम ने शख्स को काबू किया और पुछताछ की तो उसने अपना नाम अमरजीत उर्फ अमर निवासी निंदाना जिला रोहतक बताया ।

टीम ने उसे मोटरसाईकिल के कागजात पेश करने के लिए कहा तो वह कागजात पेश नहीं कर सका । मोटरसाइकिल के आगे व पीछे नंबर प्लेट गायब थी ।

शख्स से पुछने पर उसने पुलिस को बताया कि उसने यह मोटरसाईकिल सुन्दरपुर गांव, रोहतक रोड से चोरी की थी ।

पुलिस ने मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लिया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया ।


पुलिस ने बरामद मोटर साईकिल के बारे में जानकारी हासिल की तो पता चला कि थाना सदर दादरी में माह जनवरी, 2022 में चोरी होने का मामला दर्ज है ।

पुछताछ के लिए आरोपी को एक दिन रिमांड पर लिया गया है ।

Read More ….

Charkhi Dadri News : किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और गर्भवती करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Charkhi Dadri में पत्नी ने प्रेमी साथ मिलकर करोड़ों रुपये हड़पने के लिए खेला खेल , फिर जो हुआ.

Popular Articles