Charkhi Dadri News : चरखी दादरी पुलिस ने जिले के गांव निवासी 16 वर्षीय अविवाहित किशोरी द्वारा बच्चे को जन्म देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
पुलिस ने आरोपी गांव बत्तर खेड़ी निवासी अनिल कुमार उर्फ अन्नी को गिरफ्तार किया है ।
पीड़ित परिजनों ने किशोरी को मातृ शिशु अस्पताल में भर्ती करवाया था जहाँ उसकी डिलीवरी करवाई गई ।
नाबालिग द्वारा बच्चे को जन्म देने की सुचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुँची । जहां पीडिता की मां ने पुलिस को बताया कि 21 मार्च को उसकी बेटी ने कमर दर्द बताया था।
इसके बाद वह बेटी को सिविल अस्पताल में लेकर पहुंची। जहां उसके गर्भवती होने का पता चला । किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया ।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू की ।
परिजनों के मना करने पर 23 मार्च को बच्चे को जिला बाल संरक्षण इकाई टीम को सौंपा गया ।
उन्होंने बच्चे को केयर टेकर की देखरेख में PGIMS रोहतक वार्ड में भर्ती करवाया ।
28 मार्च को PGIMS रोहतक से बच्चे की मृत्यू होने की सूचना मिलने पर बच्चे का पोस्टमार्टम करवाया ।
सोमवार को प्रभारी थाना सदर दादरी SI सतबीर सिंह और उनकी टीम ने आरोपी गांव बत्तर खेड़ी निवासी अनिल कुमार उर्फ अन्नी को गिरफ्तार किया ।
पुछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।
Read More ….
Charkhi Dadri News : 11 वर्षीय मंदबुद्धि बालक को मात्र 02 घंटे में सकुशल बरामद किया
Charkhi Dadri में पत्नी ने प्रेमी साथ मिलकर करोड़ों रुपये हड़पने के लिए खेला खेल , फिर जो हुआ.
