Top 5 This Week

Related Posts

Breaking News : घर के बाहर खेल रही बच्ची पर कुत्तों का हमला, मौके पर मौत

Breaking News : घर के बाहर खेल रही बच्ची पर कुत्तों का हमला, मौके पर मौत मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची को आवारा कुत्तों के झुंड ने उठाकर हमला कर दिया, जिससे उसकी इलाज से पहले ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।


बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर जिले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बना हुआ है।

हाल ही में कई लोगों पर कुत्तों के हमले के मामले सामने आए थे, और अब एक और दर्दनाक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

ताजा मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के अब्दुल नगर पंचायत के राजापुनस गांव का है, जहां यह घटना हुई।


मृतक बच्ची की पहचान मुकेश कुमार सहनी की डेढ़ वर्षीय पुत्री रूक्मणी कुमारी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बच्ची सुबह अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी।

उसी दौरान करीब आधा दर्जन आवारा कुत्ते वहां पहुंच गए और बच्ची को उठाकर उस पर हमला कर दिया।

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कुत्ते उसे गंभीर रूप से घायल कर चुके थे और बाद में वहां से भाग गए।


परिजनों और ग्रामीणों की मदद से बच्ची को तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि बच्ची अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी।


ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों के झुंड का हमला लगातार जारी है।

इससे पहले भी कई लोग इनका शिकार हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

अब एक मासूम की मौत के बाद लोगों में आक्रोश और भय दोनों का माहौल है।


घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द ही आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे खुद कदम उठाने को मजबूर होंगे।

साथ ही, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की भी मांग की गई है।


इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है और लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित नजर आ रहे

Read more…..

Breaking News : देवर बना हैवान! भाभी की गुहार भी नहीं आई काम, गड़ासे से काट डाला |

विकसित दादरी रैली में CM के पहुंचने से पहले पर्दों में कैद चरखी दादरी! CM आने से पहले क्या बदला ?

Popular Articles