Charkhi Dadri News – चरखी दादरी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत सीबीएस मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मौड़ी में विद्यार्थियों को बाल अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला न्यायधीश सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, पाक्सो अधिनियम तथा साइबर सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि हर बच्चा सुरक्षित और सम्मानपूर्ण जीवन का अधिकारी है। पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत बच्चों के यौन शोषण से सुरक्षा तथा साइबर जगत में सावधानी बरतने के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में इंदु जसूजा एडवोकेट तथा स्कूल निदेशक एडवोकेट इंद्रजीत ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहने की सलाह दी। स्कूल प्राचार्य बिजेन्द्र कुमार ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस अभियान की सराहना की। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, कानूनी सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा के बारे में व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराया गया, जिससे वे भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या से निपटने में सक्षम हो सकें।
Read More…..
Charkhi Dadri News – गरीबों पर नगर परिषद की गाज, रसूखदारों पर मेहरबानी क्यों? | जनता ने उठाए सवाल
