Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस का आधी रात को एक्शन, आदमपुर नाके पर 91 वाहन चेक; 6 चालान और 6 संदिग्धों से पूछताछ

Charkhi Dadri News – अपराधियों पर आधी रात को पुलिस का प्रहार, आदमपुर नाका पर सघन नाकाबंदी; 91 वाहन खंगाले, 06 के चालान व 06 संदिग्धों से पूछताछ
पुलिस महानिदेशक, हरियाणा के निर्देशों की अनुपालना में जिले में अपराधियों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चरखी दादरी पुलिस ने 30 और 31 अक्टूबर की मध्यरात्रि को दादरी-महेन्द्रगढ रोड़ पर स्थित नाका आदमपुर पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नाके से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की गई और यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई की गई।


डीएसपी साहिल ढिल्लों के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान इंस्पेक्टर कुलदीप की अगुवाई में 16 पुलिसकर्मियों की टीम पूरी रात नाकाबंदी पर तैनात रही। पुलिस जवानों ने चौक से गुजरने वाले प्रत्येक संदिग्ध वाहन पर नजर रखी और सुरक्षा जांच को गंभीरता से अंजाम दिया।


नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कुल 91 वाहनों को रोककर उनकी जांच की। जांच प्रक्रिया के तहत वाहनों की डिक्की, सामान रखने की जगहों और अन्य संदिग्ध हिस्सों को मेटल डिटेक्टर व टॉर्च की मदद से बारीकी से खंगाला गया। पुलिस टीम ने यह सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया कि वाहनों के जरिए किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों, अवैध हथियारों अथवा अन्य प्रतिबंधित सामग्री की आवाजाही न हो सके।


वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले 06 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और कानून के पालन को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गए। इसके अतिरिक्त, रात के वक्त बिना किसी ठोस कारण के संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे 06 संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई।

रात में सफर करने वालों के लिए पुलिस की जरूरी सलाह
चरखी दादरी पुलिस ने देर रात यात्रा करने वाले लोगों से अपील की है कि वे अपनी पहचान संबंधी मूल अथवा मान्य डिजिटल आईडी तथा वाहन की वैध आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखें। नाकों पर जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करें और अनावश्यक बहस से बचें, ताकि जांच प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके। कानून का पालन करें, सतर्क रहें और सुरक्षित जिले के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें ।


पुलिस ने नागरिकों से यह भी आग्रह किया है कि यदि उन्हें सड़क किनारे कोई लावारिस बैग, बिना नंबर प्लेट वाला संदिग्ध वाहन अथवा कोई अन्य संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल डायल-112 पर दें। समय पर दी गई सूचना अपराध की रोकथाम और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Charkhi Dadri News

Read More….

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी के राजकीय कन्या विद्यालय में योग प्रशिक्षण शिविर, शारीरिक शिक्षकों को सिखाए जा रहे योगासन व प्राणायाम

Charkhi Dadri News – गरीबों पर नगर परिषद की गाज, रसूखदारों पर मेहरबानी क्यों? | जनता ने उठाए सवाल

Popular Articles