Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – आर्यावर्त स्कूल आदमपुर डाढ़ी में हरियाणा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, छात्राओं ने हरियाणवी रैंप वॉक से बिखेरी संस्कृति की छटा

Charkhi Dadri News – आर्यावर्त वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आदमपुर डाढ़ी में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नन्हे मुन्नें बच्चों द्धारा हरियाणवी रैंप वॉक रहा। विद्यार्थियों ने हरियाणवी पहनावा धारण कर हरियाणवी संस्कृति को तरोताजा किया।

हम हमारी संस्कृति को लगभग भूलते जा रहे हैं। इस प्रकार की गतिविधियों से हम अपनी पहचान को बनाए रख सकते हैं। नौवीं से बारहवीं कक्षा की लड़कियों द्वारा हरियाणवी रैंप वॉक का बोल बाला रहा।

जिन्होंने हरियाणवी भाषा में राज्य की वेशभूषा, बोली, खानपान, पहनावा, रहन सहन, खेल आदि के विषय में अपने भाव व्यक्त किए। हरियाणवी रैंप वॉक में पहले स्थान पर खुशी आदमपुर, दूसरे पर पूजा छिल्लर और नितिन आदमपुर तीसरे स्थान पर रहे। हर्ष, दीपांशु व तनिष्क ने राज्य के सभी जिलों के विषय में बताया। इसके साथ साथ विद्यालय में इंग्लिश क्विज का आयोजन भी किया गया। जिसमें सभी सदनों के चार चार बच्चों ने भाग लिया ।

जिसमें भगत सिंह सदन प्रथम व वीर शिवाजी सदन द्वितीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर विद्यालय चेयरमैन पवन वशिष्ठ, निदेशक सज्जन सांगवान, सचिव सुखबीर सांगवान, प्राचार्य विक्रांत शर्मा व पूरा आर्यावर्त परिवार मौजूद रहा।

Charkhi Dadri News


Read More….

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी के राजकीय कन्या विद्यालय में योग प्रशिक्षण शिविर, शारीरिक शिक्षकों को सिखाए जा रहे योगासन व प्राणायाम

Charkhi Dadri News – गरीबों पर नगर परिषद की गाज, रसूखदारों पर मेहरबानी क्यों? | जनता ने उठाए सवाल

Popular Articles