Charkhi Dadri News – परस राम हेतराम स्कूल में हरियाणा दिवस के अवसर परं रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोकगीत, लोकनृत्य, रागिनी और पारंपरिक वेशभूषा के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोक कला को बखूबी प्रस्तुत किया। बच्चों के उत्साह, अनुशासन और प्रस्तुति की कला ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन पवन बुवानीवाला और प्रधानाचार्य ओ.पी. तिवारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की संस्कृति हमारी पहचान और गौरव है, इसे सहेजना और आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रधानाचार्य ने बच्चों को अपनी माटी, अपनी भाषा और अपनी परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों का भी सराहनीय योगदान रहा।
Read More….
Charkhi Dadri News – गरीबों पर नगर परिषद की गाज, रसूखदारों पर मेहरबानी क्यों? | जनता ने उठाए सवाल
