Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – हरियाणा दिवस पर ग्रामीण स्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोरवाला में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों ने हरियाणवी नृत्य से जीता दिल

Charkhi Dadri News – गांव मोरवाला स्थित ग्रामीण स्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हरियाणा दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के निदेशक नवीन धवन और रूबी धनखड़ के संयुक्त मार्गदर्शन में हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
कार्यक्रम में मंच संचालन नेहा और साक्षी ने किया। दोनों ने अपने शानदार संचालन से पूरे कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हरियाणवी वेशभूषा में बच्चों की प्रस्तुति रहा। हरियाणवी ड्रेस में स्वस्तिका, एनी और जश्न सहित अन्य बच्चों ने हरियाणवी लोकगीतों पर नृत्य कर दर्शकों का दिल जीत लिया। पारंपरिक घाघरा-चोली, बोरला और कुर्ता-पजामा, पगड़ी पहने नन्हे-मुन्ने बच्चे हरियाणवी संस्कृति की जीवंत झलक पेश कर रहे थे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बेस्ट डांस का खिताब स्वस्तिका, एनी और जश्न की टीम को मिला। उनकी शानदार कोरियोग्राफी और जबरदस्त एनर्जी पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। इसके अलावा अन्य बच्चों ने भी देशभक्ति और हरियाणवी रागनी पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।


 निदेशक नवीन धवन ने  कहा कि हरियाणा वीर जवानों, किसानों और खिलाड़ियों की धरती है। 1 नवंबर 1966 को हरियाणा एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। उन्होंने बच्चों से अपनी बोली और संस्कृति पर गर्व करने का आह्वान किया।
रूबी धनखड़ ने कहा कि हरियाणा दिवस हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने और प्रदेश के विकास में योगदान देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Charkhi dadri news

Read More….

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी के राजकीय कन्या विद्यालय में योग प्रशिक्षण शिविर, शारीरिक शिक्षकों को सिखाए जा रहे योगासन व प्राणायाम

Charkhi Dadri News – गरीबों पर नगर परिषद की गाज, रसूखदारों पर मेहरबानी क्यों? | जनता ने उठाए सवाल

Popular Articles