Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी के राजकीय कन्या विद्यालय में योग प्रशिक्षण शिविर, शारीरिक शिक्षकों को सिखाए जा रहे योगासन व प्राणायाम

Charkhi Dadri News – स्थानीय काठ मंडी क्षेत्र स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग तथा हरियाणा योग आयोग, पंतजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में इन दिनों पूरे क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में कार्यरत शारीरिक शिक्षकों को योग के महत्व से अवगत करवाने इसके लाभों से परिचित करवाने व अधिक से अधिक स्टाफ तक |

इसे पहुंचाने के लक्ष्य को लेकरएससीआरटी गुरूग्राम के निर्देश अनुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बिरही कलां के  सौजन्य से आयोजित कैंप में मुख्य प्रशिक्षक विकास राणा तथा अन्य सहयोगियों द्वारा लगातार विभिन्न विषयों में अवगत करवाया जा रहा है। बतौर पर्यवेक्षक हरियाणा योग आयोग से रितिका नांदल ने आज की गतिविधियों का निरिक्षण किया व सभी को अधिक से अधिक योग के लिए प्रोत्साहित किया।


मुख्य प्रशिक्षक विकास राणा के सहयोगी योगासन एसोसिएशन से सोमबीर, आयुष योग सहायक देवेंद्र व पिंकी द्वारा भी सभी को योग सिखाया जा रहा है। विकास राणा ने बताया कि कैंप में सूर्य नमस्कार, आसन प्राणायाम, षठकर्म सहित पंतजलि योग सूत्र, हठप्रदिपिका, घेरण संहिता, भगवत गीता के श्लोक, योग से संबंधित प्रतियोगिताए सहित अन्य अनेक गतिविधियों का प्रतिदिन अभ्यास लगातार जारी है।  


नोडल अधिकारी डाईट बिरहीं कला से विवेक कुमार की देखरेख में शिविर आयोजित हो रहा है। मुख्य सहयोग डाईट से प्रवक्ता नवरत्न पांडे तथा सोमबीर जाखड, नरेश तथा विद्यालय प्राचार्य रामपाल सहित समस्त स्टाफ का है।


प्राचार्य ने बताया कि समापन आगामी 30 नवंबर को होगा। इसका समय रोजाना प्रात सात से लेकर दोपहर तक का है। इसके तहत सुबह सात से नौ बजे तक प्रायोगिक रूप से योग सिखाया जा रहा है।

Charkhi Dadri

Read More…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी के सत्यम शिवम सुंदरम मंदिर में करवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा व्रत, विधिवत पूजन कर सुनी कथा

चरखी दादरी की 13 वर्षीय बच्ची को महामंडलेश्वर बनाने की तैयारी, गुरु से सुनिए पूरी कहानी

Popular Articles