Charkhi Dadri News – डीआरके आदर्श विद्या मंदिर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
इसी कड़ी में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन विजय कुमार व सुनील गुप्ता की देखरेख में हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी गणितीय प्रतिभा और तार्किक क्षमता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में चार टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें टीम-सी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसमें सोनिया, दीपिका, अभिमन्यु व अनुज शामिल रहे। टीम-ए ने द्वितीय, टीम-बी ने तृतीय तथा टीम-डी ने चतुर्थ स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर उपस्थित दादरी एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्षा विद्या गुप्ता ने विजेता विद्यार्थियों सहित सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता और विषय के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता का रास्ता निरंतर प्रयास, अनुशासन और आत्मविश्वास से होकर गुजरता है।
Read More….
चरखी दादरी की 13 वर्षीय बच्ची को महामंडलेश्वर बनाने की तैयारी, गुरु से सुनिए पूरी कहानी
