Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News -बाबा बिल्ली वाले डेरे पर 26 अक्टूबर को भंडारा, 25 की रात होगा भजन-कीर्तन

Charkhi Dadri News – जिले के गांव सांवड़ में झिंझर रोड स्थित पाना मालपिलान के बाबा बिल्ली वाले डेरे पर 26 अक्टूबर, सोमवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। गोबिन्द उर्फ भूरू चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि भंडारे से पूर्व 25 अक्टूबर, रविवार की रात्रि को भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा,

जिसमें श्रद्धालु बाबा का गुणगान करेंगे। उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर को सुबह 10 बजे हवन-यज्ञ का आयोजन कर जनकल्याण और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की जाएगी। इसके उपरांत 21 कन्याओं और साधु-संतों को भोजन करवाया जाएगा। इसके बाद सर्वसाधारण श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार की आकर्षक दुकानें भी लगाई जाएंगी। इसके अलावा रागनी कंपटीशन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गायक कलाकार दीपक जुलाना, कोमल चौधरी, सोनम बागड़ी और पूनम तेतरवाल सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे।

गोबिन्द उर्फ भूरू चौहान ने बताया कि यह धार्मिक कार्यक्रम ग्राम पंचायत सांजरवास और पाना मालपिलान, सांवड़ के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने के साथ-साथ जनकल्याण और सामाजिक समरसता का संदेश देना है।

Charkhi Dadri News


Read More…..

Charkhi Dadri News – गांव बरसाना में 68F NDPS Act के तहत नशे से कमाई अवैध संपत्ति जब्त, नशे के सौदागरों की खैर नहीं

चरखी दादरी के रजत फौगाट बने SDM

Popular Articles