Charkhi Dadri News – ट्रिनिटी ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों द्वारा एक बार फिर जिले के नाम को पूरे प्रदेश में रोशन किया गया है। हाल ही में अंबाला में आयोजित राज्य स्तरीय 38वीं हरियाणा स्टेट जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत व कांस्य पदक क्लब के खिलाडियों ने जीते, इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर ट्रायल के लिए चयन भी करवाया है
।
क्लब के कोच कृष्ण कुमार ने खिलाड़ियों की मेहनत और प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में क्लब के खिलाड़ी रहमत ने सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके साथ ही रहमत का नेशनल ट्रायल के लिए चयन हुआ है, जो क्लब और जिले के लिए गर्व की बात है। वहीं, दीपांशु और दिशिका ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर प्रतियोगिता में अपनी उपलब्धि दर्ज कराई।
क्लब के अन्य खिलाड़ियों में सनाया, उर्वशी, अंश, धीरज, पराग और अंशुमान सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कोच ने बताया कि खिलाड़ियों की सफलता के पीछे नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने खिलाड़ियों के अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की।
खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई है कि रहमत का नेशनल ट्रायल के लिए चयन अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा है। क्लब को उम्मीद है कि खिलाड़ी भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर चरखी दादरी जिले और हरियाणा का नाम रोशन करेंगे।
Read More….
Charkhi Dadri – HKCL ने बनाया जॉब पोर्टल, युवाओं को मिलेगी नौकरी ढूँढ़ने में मदद |
