Charkhi Dadri News – बच्चों को अगर हम थोडा सा प्रोत्साहन दे तो वो अपने सपनों की उडान भरने के लिए लगतार आकाश की उंचाईयों को छोटा साबित कर सकते है, बस उन्हें जरूरत होती है छोटी सी प्रेरणा की। यह बात गांव कारीदास स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शिक्षा अधिकारी श्री बिशम्बर सिंह ने कही।
इस दौरान उनकी अगुवाई में बच्चों को स्टेशनरी कॉपी, पेन, पेंसिल आदि वितरित की गई। मास्टर सुंदरपाल फौगाट द्वारा बच्चों को आगे बढने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए इन चीजों का वितरण किया गया। बिशम्बर सिंह ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया करते हुए कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी किसी से कम नहीं हैं, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और सुविधाएं मिलनी चाहिए।
सुंदरपाल फोगाट ने शिक्षा अधिकारी के इस प्रकार के छोटे छोटे सहयोगों के जरिए जरूरतमंद बच्चों का मनोबल बढ़ता है। हर शिक्षक को यथा संभव ऐसे प्रयास अवश्य करने चाहिए। इस अवसर पर मुख्य अध्यापक नसीब सिंह सांगवान प्राइमरी हैड अनिल कुमार साइंस अध्यापक रविंद्र कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।
Read More….
