Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – गांव बरसाना में 68F NDPS Act के तहत नशे से कमाई अवैध संपत्ति जब्त, नशे के सौदागरों की खैर नहीं

Charkhi Dadri News – जिला पुलिस अधीक्षक श्री लोगेश कुमार पी., IPS के कुशल मार्गदर्शन एवं सख्त निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को PSI सन्नी की अगुवाई में थाना सदर चरखी दादरी पुलिस टीम ने गांव बरसाना में नशा तस्करी में लिप्त अपराधी उमेश के मकान व ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश देते हुए 68F NDPS Act के तहत नशे के काले कारोबार से अर्जित की गई अवैध संपत्ति को आधिकारिक रूप से अपने कब्जे में ले लिया है।


पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी., IPS ने जिले की कमान संभालते ही स्पष्ट कर दिया था कि नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इसी रणनीति के तहत केवल तस्करों को जेल भेजने तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी जा रही, बल्कि उनकी अवैध रूप से बनाई गई आर्थिक कमर को तोड़ना भी पुलिस का मुख्य लक्ष्य है।


दबिश के दौरान PSI सन्नी एवं थाना सदर की पुलिस टीम ने गांव बरसाना में चिन्हित अपराधी के ठिकानों की घेराबंदी की और कानूनी प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन करते हुए जब्ती की कार्रवाई को पूरा किया। एनडीपीएस कानून के कड़े प्रावधान 68F के तहत संपत्ति को ज़ब्त करने की प्रक्रिया अमल में लाई गई।


पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी ने स्पष्ट कहा कि जो लोग युवाओं का भविष्य बर्बाद करके अपनी तिजोरियां भर रहे हैं, उनकी एक-एक पाई की अवैध संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक जिले से नशा पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता। नशा बेचने वालों को न तो छिपने की जगह मिलेगी और न ही उनकी अवैध संपत्ति सुरक्षित रहेगी।”


उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी प्रकार की नशा तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

Charkhi Dadri News

Raed More…..

Charkhi Dadri News – दशहरे पर बाबा गुलाब गिरी धाम में लगा भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई!…

Popular Articles