Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – कालका मसाना दरबार में मां दुर्गा महाजागरण, हवन-यज्ञ, रक्तदान शिविर व विशाल भंडारे का आयोजन

Charkhi Dadri News – शहर की झज्जर घाटी स्थित आदर्श धर्मशाला पंजाबी सभा में कालका मसाना दरबार की ओर से मां दुर्गा महाजागरण, हवन-यज्ञ, रक्तदान शिविर व विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा व उल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 नरेश पुरी महाराज ने शिरकत की, जबकि श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर साध्वी नव्या का पावन सानिध्य रहा। धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में कृष्णा ब्लड बैंक से डा. रमन, राहुल भिवानी, मंजीत की टीम ने 16 यूनिट रक्त एकत्रित किया। रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। वहीं, विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर मां दुर्गा की आराधना के साथ भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजक व संयोजक जितेंद्र सैनी और निर्मला देवी ने बताया कि नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के दरबार में अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई।

महाजागरण के दौरान श्रद्धालुओं ने माता की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में हवन-यज्ञ के माध्यम से लोक कल्याण की मंगल कामना की गई तथा 21 कन्याओं को भोजन करवाया गया। रक्तवीर परिवार के संयोजक राजेश सोनी व जितेंद्र सैनी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य पूजा-अर्चना के साथ समाज में सेवा, करुणा, भाईचारे व परोपकार की भावना को मजबूत करना भी है।

रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी रक्त वीरों व आयोजन में सहयोग देने वाले लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर ईश्वर शर्मा रावलधिया, संजीव कुमार, प्रेम प्रकाश शर्मा, राहुल सैनी, शेर सिंह सैनी, प्रताप सैनी व विजय सैनी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

Charkhi Dadri News


Read More…

Charkhi Dadri News – गांव बरसाना में 68F NDPS Act के तहत नशे से कमाई अवैध संपत्ति जब्त, नशे के सौदागरों की खैर नहीं

चरखी दादरी के रजत फौगाट ने हरियाणा में बढ़ाया जिले का मान!

Popular Articles