Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार, देशी पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद

Charkhi Dadri News – अपराधों की रोकथाम एवं अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चरखी दादरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सलीम खान निवासी मंदौली, जिला चरखी दादरी के रूप में हुई है।

Charkhi dadri news

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्पेशल स्टाफ चरखी दादरी की टीम ASI कृष्ण कुमार के नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम के लिए लौहारू चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान उनको सूचना मिली कि सलीम खान अपने पास अवैध हथियार लेकर हुड्डा सेक्टर 8/9, कलियाणा रोड, चरखी दादरी के पास खड़ा है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचकर निगरानी शुरू की।

पुलिस टीम को देखकर एक युवक तेज कदमों से वहां से जाने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सलीम खान निवासी मंदौली बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई लोअर की दाहिनी जेब से एक देशी पिस्तौल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
आरोपी बरामद हथियार व कारतूस के संबंध में कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। बरामद हथियार व कारतूस को पुलिस ने अपने कब्जे मे लिया ।

आरोपी के खिलाफ थाना शहर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया । पूछताछ के बाद आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Read More…

Charkhi Dadri News – बलकरा में विश्वकर्मा समाज की बैठक, मेधावी विद्यार्थियों व प्रतिभावान खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित

इमलोटा के सर्वोदय स्कूल को बच्चे क्यों कर रहे हैं पसंद? डॉक्टर बनने का सपना और खास बातचीत |

Popular Articles