Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – जनसंकल्प अभियान के तहत दादरी प्रथम परियोजना की आंगनवाड़ियों में तीन दिवसीय गतिविधियों का सफल आयोजन


Charkhi Dadri News
– महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आँगन मिलन सेवा अभियान के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुशीला के निर्देशन एवं परियोजना अधिकारी श्रीमती गीता सहारण की अध्यक्षता में दादरी प्रथम परियोजना के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर तीन दिवसीय कार्ययोजना के अनुसार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
विभाग के आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा तथा समुदाय की सहभागिता जैसे विषयों पर निरंतर जागरूकता गतिविधियां करवाई गईं।
महिला एवं बाल विकास विभाग के उद्देश्यों में बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा तथा माताओं में जागरूकता बढ़ाना प्रमुख रूप से शामिल है।
तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन सामुदायिक सहभागिता एवं पोषण पर लाभार्थी संवाद, पोषण जागरूकता, स्वस्थ खान-पान, बाल वृद्धि एवं विकास, कहानी-कथन, खेल, चित्रकारी आदि गतिविधियां करवाई गईं।


दूसरे दिन स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा के अंतर्गत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, एनीमिया, बच्चों की वृद्धि की निगरानी तथा खेल आधारित प्रारंभिक शिक्षा पर जानकारी दी गई।
तीसरे दिन आंगनवाड़ी सम्मान एवं मातृ संवाद के तहत लाभार्थी माताओं से संवाद, फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का सम्मान, बच्चों की गतिविधियां, फल एवं मिठाई वितरण तथा अन्य जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।


Charkhi Dadri News


इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा सक्रिय रूप से भाग लेते हुए लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं एवं आंगनवाड़ी केन्द्र से मिलने वाली सेवाओं की जानकारी दी गई। PMMVY, ABHB सहित विभिन्न योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को जोड़ने तथा बच्चों के नियमित आंगनवाड़ी आगमन के लिए भी प्रेरित किया गया। PMMVY और ABHB हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं में शामिल हैं।


समापन अवसर पर सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, लाभार्थी माताओं एवं समुदाय के सदस्यों की सहभागिता की सराहना करते हुए बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास के लिए इसी प्रकार निरंतर मिलकर कार्य करने का संदेश दिया गया।
“सशक्त समुदाय, स्वस्थ बच्चे और जागरूक माताएं—यही जनसंकल्प अभियान का उद्देश्य है।”

Read More…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में तीन दुकानों में चोरी से व्यापारियों में रोष, रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग

चरखी दादरी में जोरदार प्रदर्शन: संत रामपाल के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे, लोगों में भारी रोष |

Popular Articles