Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – नशा व्यक्ति ही नहीं, आने वाली पीढ़ियों को भी करता है बर्बाद: नशामुक्ति एवं साइबर अपराध जागरूकता अभियान आयोजित

Charkhi Dadri News – भगवान वाल्मीकि नगर में बाल कल्याण समिति चरखी दादरी, हरियाणा पुलिस, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति एवं साइबर अपराध जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पार्षद विनोद वाल्मीकि द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूरे भारत में नशामुक्ति अभियान चलाने वाले रामनिवास हडोदिया ने विशेष रूप से उपस्थित होकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। रामनिवास हडोदिया ने बताया कि उन्होंने पिछले 29 वर्षों से अन्न ग्रहण नहीं किया है और केवल एक समय फलाहार पर रहते हैं। जब अन्न छोड़ा जा सकता है तो नशा क्यों नहीं।

Charkhi Dadri News


बाल कल्याण समिति के चेयरमैन हनवंत सिंह तंवर ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को बर्बाद नहीं करता, बल्कि उसका प्रभाव आने वाली पीढि़यों तक पहुंचता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। सदस्य संदीप छपारिया ने कहा कि किसी भी राष्ट्र को अगर समाप्त करना है तो उस राष्ट्र की संस्कृति को नष्ट कर दो और युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में धकेल दो। इसलिए हमें इस बात का ध्यान रखते हुए सदैव नशे से दूरी बनाए रखनी है। वहीं मोनिका सैनी ने भी नशामुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। पुलिस विभाग की ओर से एएसआई राहुल फोगाट ने नशामुक्ति के साथ-साथ साइबर सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को सफल बनाने में समाज का सहयोग आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि नशे से संबंधित सूचना पुलिस तक पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाती है। नगर पार्षद विनोद वाल्मीकि ने कहा कि मेरी तरफ से नशामुक्ति अभियान में पूरा सहयोग किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अजय कौशिक ने नशे तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में भी जागरूक किया और जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कानूनी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग से एचसी सुमन लता, बाल कल्याण समिति के सदस्य तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित कृष्ण जेदिया, धर्मबीर, लालाराम, सुभाष, रमेश, प्रवेश, रणधीर इन्दोरा, भोली बागड़ी, लाजवन्ती, मीना, शकुन्तला आदि अन्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

Read More…

चरखी दादरी में संत रामपाल का फूका पुतला!

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में तीन दुकानों में चोरी से व्यापारियों में रोष, रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग

Popular Articles