Top 5 This Week

Related Posts

Haryana – ग्राम बिरोहड़ में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर | 225 ग्रामीणों की जांच, फ्री दवाइयां वितरित

Haryana – ग्राम बिरोहड़ स्थित ऐतिहासिक मोरनी वाली चौपाल में बाबा मोहन दास फावड़ी वाले चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में बिंदल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल चरखी दादरी के वरिष्ठ व विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए सुबह से ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसमें बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कैंप के दौरान डॉक्टरों की टीम ने 225 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की गहन जांच की और मरीजों को ट्रस्ट की ओर से निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर की अध्यक्षता बाबा मोहन दास फावड़ी वाले चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राजेंद्र प्रसाद बंसल ने की।


शिविर में बिंदल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉक्टर सत्येंद्र मलिक, डॉ. प्रीति हुड्डा एवं डॉक्टर निशांत यादव सहित पैरामेडिकल और सहयोगी स्टाफ की टीम ने मरीजों की जांच की। कैंप में ग्रामीणों के ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी सहित सामान्य मौसमी बीमारियों, हड्डियों व स्त्री रोग से संबंधित गंभीर समस्याओं की बारीकी से जांच की गई। डॉक्टरों ने मरीजों को बीमारियों से बचाव, सही खान-पान और नियमित व्यायाम को लेकर भी जागरूक किया। डॉक्टरों की टीम ने कहा कि ग्रामीण अंचल में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन बेहद जरूरी है ताकि समय रहते बीमारियों का पता चल सके और उनका सही इलाज हो।


प्रधान राजेंद्र प्रसाद बंसल ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और भविष्य में भी ट्रस्ट की ओर से समाज हित में ऐसे निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन लगातार जारी रहेगा।
उप प्रधान कृष्ण कुमार महासचिव अनिल कुमार सह सचिव रामदिया बंसल कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार बंसल जीतराम गुप्ता एडवोकेट नवीन बंसल पुरुषोत्तम बंसल नित्यानंद बंसल सागरमल तमिल बंसल उपस्थित रहे

Charkhi Dadri

Read More….

Charkhi Dadri कल से काम पर लौटेंगे सफाई कर्मचारी , हड़ताल खत्म

Charkhi Dadri News – पुलिसकर्मियों और परिजनों के लिए लगा नि:शुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर | 65 लोगों की हुई जांच

Popular Articles