Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – विश्व स्ट्रोक दिवस पर मुरारीलाल रासिवासिया आयुर्वेदिक कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Charkhi Dadri News – विश्व स्ट्रोक दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय मुरारीलाल रासिवासिया आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में प्राचार्या डाॅ अनिता यादव के मागदर्शन में कायचिकित्सा विभाग द्वारा एक विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्ट्रोक लकवा के प्रति जागरूक करना और समाज में इसके लक्षणों के प्रति चेतना फैलाना रहा।


कार्यक्रम कायचिकित्सा विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष  डॉ. प्रदीप जे.एम. के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. पूजा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।


वक्ताओं ने स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विशेषज्ञों ने बताया कि स्ट्रोक आने पर शुरुआती कुछ घंटे बेहद नाजुक होते हैं। अगर सही समय पर लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो मरीज की जान बचाई जा सकती है और उसे अपंगता से दूर रखा जा सकता है। कार्यक्रम में स्ट्रोक के लक्षणों की पहचान, बचाव, समय पर निदान एवं उचित उपचार के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाई गई।

Charkhi Dadri News

Read More…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा एवं संत माधव आश्रम की पुण्यतिथि पर धार्मिक कार्यक्रम, 251 दीपकों से होगी मंगल आरती

चरखी दादरी में RS BATTH जैसे ईमानदार अधिकारी की मांग!

Popular Articles