Charkhi Dadri News : चरखी दादरी पुलिस ने दुकान में घुसकर रामनगर निवासी युवक पर लाठी-डंडों से हमला करने और दुकान के गल्ले से 83 हजार रुपये व सोने की अंगुठी चोरी करने के तीन आरोपित गिरफ्तार किये हैं ।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 30 मार्च को पुलिस चौकी चिड़िया में सरकारी अस्पताल दादरी से गांव रामनगर निवासी शशि के लडाई झगडा मे लगी चोटो के कारण दाखिल होने की सुचना प्राप्त हुई । जिस पर हेड कांस्टेबल राजबीर पुलिस कर्मचारियों के साथ सरकारी अस्पताल दादरी पहुँचा ।
घायल शशि ने हेड कांस्टेबल राजबीर को शिकायत दी कि 30 मार्च को वह राधा स्वामी सत्संग आश्रम के पास चिड़िया दादरी रोड़ पर अपनी पेंट की दुकान में बैठा था ।
दोपहर करीब 2.30 बजे एक बिना नंबर की बोलेरो कैम्पर उसकी दुकान के सामने आकर रुकी, जिसमे से रामनगर निवासी राहुल व 5-6 व्यक्ति अपने हाथों मे लाठी, डण्डा, लोहे की राड, व हॉकी लेकर उसकी दुकान में आए और आते ही उसके उपर हमला कर दिया । ज्यादा चोटें लगने से वह गिर गया ।
उसके बाद वे लोग उसके हाथ में पहनी सोने की अंगुठी और दुकान के गल्ले में से करीब 83 हजार रुपये निकालकर ले गये और जान से मारने की धमकी देकर बोलेरो कैम्पर मे बैठ कर वहां से चले गये ।
उसके चाचा विजयपाल ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया ।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु की ।
गत मंगलवार को हेड कांस्टेबल राजबीर ने वारदात को अंजाम देने के आरोपी रामनगर निवासी राहुल, सांवड़ निवासी अंकित और सांजरवास निवासी सागर उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया ।
आरोपी राहुल से वारदात में प्रयोग गाड़ी बोलेरो कैम्पर को पुलिस ने बरामद कर कब्जे में लिया । पुछताछ के बाद आज तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है ।
Read More ….
Breaking News : पानीपत में दो फैक्टरियों में भीषण आग, सिलिंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
Charkhi Dadri :- 100% काम होगा ! RTI डालते ही जवाब देना पड़ेगा , RTI हथियार या अधिकार ?
