Top 5 This Week

Related Posts

Breaking News : बेटी से ज्यादती के आरोप में हवालात में बंद पिता ने लगाई फांसी, झूठा केस दर्ज कराने का आरोप


Breaking News : नामली थाने में हवालात में बंद एक आरोपी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

इस घटना के बाद परिजनों ने झूठा केस दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।


जानकारी के अनुसार जिले के नामली थाना क्षेत्र में एक आरोपी की हवालात में फांसी लगाने से मौत हो गई, जिससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मृतक पर उसकी नाबालिग पुत्री ने ज्यादती का आरोप लगाया था। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल प्रभाव से थाना प्रभारी को हटा दिया है।


बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल की शाम नाबालिग किशोरी ने अपने 38 वर्षीय पिता के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को उसी रात करीब 9:40 बजे गिरफ्तार कर लिया और हवालात में बंद कर दिया।


पुलिस सूत्रों के अनुसार रात करीब 2:30 बजे तक आरोपी सीसीटीवी फुटेज में हवालात के अंदर बैठा हुआ दिखाई दे रहा था।

वहीं गुरुवार सुबह करीब 4 बजे जब हवालात की जांच की गई तो आरोपी फंदे पर लटका मिला।

बताया गया है कि उसने अपने लोअर के नाड़े से फंदा बनाकर पानी की पाइप से लटककर आत्महत्या कर ली।


घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी किशोर पाटनवाला, एफएसएल अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल, डीएसपी अजय सारवान और एसडीएम विवेक सोनकर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।


घटना की खबर फैलते ही थाने के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष द्वारा उसे परेशान किया जा रहा था और उसकी पुत्री से झूठा मामला दर्ज कराया गया था।


इस घटना के बाद एसपी अमित कुमार ने थाना प्रभारी गायत्री सोनी को पद से हटाकर सायबर सेल के निरीक्षक अमित कोरी को नामली थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया है।

साथ ही सभी थाना प्रभारियों को हवालात की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, आरोपियों की ठीक से तलाशी लेने और रात्रि निगरानी को सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं।


एसपी ने बताया कि आरोपी की मौत के मामले में निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जा रही है।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Read more……

Breaking News : पानीपत में दो फैक्टरियों में भीषण आग, सिलिंडर ब्लास्ट से दहला इलाका

Charkhi Dadri :- 100% काम होगा ! RTI डालते ही जवाब देना पड़ेगा , RTI हथियार या अधिकार ?

Popular Articles