Breaking News : पानीपत-जींद रोड स्थित थर्मल क्षेत्र में मंगलवार दोपहर दो फैक्टरियों में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया।
आग इतनी तेज थी कि फैक्टरी में रखे सीएनजी सिलिंडरों में धमाके होने लगे, जिससे आसपास के घरों की दीवारें तक हिल गईं और खिड़कियों के शीशे चटक गए।
धमाकों की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई और लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।
जानकारी के अनुसार, थर्मल रोड पर डीएवी स्कूल के पास स्थित एबीसी नॉन वूवन फैक्टरी में अचानक आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया।
आग इतनी तेजी से फैली कि पास में स्थित एलाइट टेक्सटाइल धागा फैक्टरी तक भी पहुंच गई, जिससे वहां भी भारी नुकसान हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो गया।
इसके बाद दमकल विभाग की कुल नौ गाड़ियों के साथ-साथ एनएफएल, थर्मल प्लांट और रिफाइनरी की टीमों को भी आग बुझाने के लिए लगाया गया।
करीब 11 घंटे की लगातार मशक्कत और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया जा सका।
आग के कारण दोनों फैक्टरियों में रखा कच्चा माल, तैयार माल और मशीनें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।
इसके अलावा, आग आसपास के गेहूं के खेतों तक भी पहुंच गई, जिससे फसल और फांस भी जलकर खाक हो गए।
एलाइट टेक्सटाइल फैक्टरी के मालिक गुरविंद्र सिंह के अनुसार, आग ने उनकी पूरी फैक्टरी को पूरी तरह नष्ट कर दिया और उन्हें भारी नुकसान हुआ है।
प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि मामले की जांच जारी है।
Read more…….
Charkhi Dadri :- 100% काम होगा ! RTI डालते ही जवाब देना पड़ेगा , RTI हथियार या अधिकार ?

