Charkhi Dadri News : चरखी दादरी पुलिस ने सात गांव के किसानों से 18 हजार क्विंटल धान खरीद कर 1 करोड़ 33 लाख 61000 रुपए किसानों को न देकर उनके साथ धोखाधड़ी करने के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान गांव खातीवास निवासी जोगेन्द्र उर्फ लाधू के रूप में हुई है।पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 11 सितंबर 2025 को गांव – कमोद निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी थी।
शिकायतकर्ता ने बताया था कि गांव खातीवास निवासी चार लोगों ने नवंबर 2024 में सात गांवों के करीब 52 लोगों से 1,33,61000/- रुपए का धान खरीदा था और कहा था कि आपको धान के रुपए जल्द ही दे देंगे।
लेकिन उन्होंने रुपये नहीं दिए।करीब छह महीने पहले हुई पंचायत में उन्होंने चार महीने के अंदर सभी के रुपए देने की बात कही लेकिन अभी तक उन्होंने किसी को कोई रकम नहीं दी।
जब वे लोग उनके घर रुपए लेने के लिए गए तो उनके घरवालों ने रुपए देने से मना कर दिया और गाली-गलौज की। शिकायत में बताया कि उक्त लोगों ने विश्वासघात कर रुपए न देकर उन सभी के साथ धोखाधड़ी की है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में आरोपी खातीवास निवासी संदीप उर्फ सन्नी व सोनू को गिरफ्तार किया जा चुका है ।रविवार को थाना बौंदकला में तैनात ASI रविन्द्र ने मामले में तीसरे आरोपी जोगेन्द्र उर्फ लाधू निवासी खातीवास को गिरफ्तार किया ।
पुछताछ के लिए आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पुछताछ जारी है ।
Read More ….
Breaking News : फूल सी बच्ची को मां-बाप ने ठुकराया, दादी ने भी किया इनकार
Fish Farming से बदली किस्मत ! चरखी दादरी के किसान की सफलता की कहानी
