Charkhi Dadri News – जिला पुलिस अधीक्षक श्री लोगेश कुमार पी., IPS के कुशल मार्गदर्शन में चरखी दादरी पुलिस द्वारा युवाओं को अपराध से दूर रखने, उन्हें सही दिशा देने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार को गवर्मेंट सिनियर सेकेंडरी स्कूल, फतेहगढ़ चरखी दादरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें कानून, सुरक्षा, सामाजिक जिम्मेदारियों एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने तथा अपने साथियों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान एंटी नार्कोटिक्स सेल प्रभारी एसआई नरेन्द्र सिंह, एएसआई राहुल फौगाट तथा दुर्गा शक्ति टीम ने नशे के खिलाफ मजबूत संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों से सतर्क रहने तथा अपनी व्यक्तिगत एवं डिजिटल जानकारी सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक किया गया।
टीम ने विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल 112 सेवा के बारे में भी विस्तार से बताया। साथ ही महिला एवं बाल विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, सुरक्षा उपायों तथा कानून में उपलब्ध प्रावधानों की जानकारी दी गई।
SI नरेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि वे किसी भी प्रकार के अपराध, नशे या असामाजिक गतिविधि का हिस्सा न बनें और अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को कानून का सम्मान करने, नशे से दूर रहने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का संदेश दिया गया।
Read More….
Charkhi Dadri :- क्यों गंजे हुए सफाई कर्मचारी , सरकार दी चेतावनी , पार्षद प्रतिनिधि पर साधा निशाना
