Charkhi Dadri News – नगर के देबी ढाणा रोड स्थित बहादुर सिंह अखाडा परिसर में कार्यक्रम का आयेजन किया गया। अध्यक्षता अखाडा संचालक मुख्य कोच यासीन खान ने की। आयाजन में बतौर मुख्य अतिथि सोनी पहलवान पोचनपुर ने सहभागिता की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर अनिल व राजबीर पहलवान ने सहभागिता की।
अतिथियों का स्वागत किया गया व पगडी बांध कर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान मुख्य रूप से आगामी 8 से 12 सितंबर तक सोनीपत तथा झज्जर में होने वाली स्कूल स्टेट चैम्पियनशिप के लिए चयनित बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तर पर पदक जीतने के लिए प्रेरित किया गया।
संचालक कोच यासिन खान ने बताया कि सोनीपत व झज्जर में आने वाले दिनों में यह राज्य स्तरीय स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी। इन दोनों बडी प्रतियोगिता में अखाडे में पहलवानी के दावपेंच सीख रहे 15 बच्चों को चयनित किया गया है वो इन स्पर्धाओं में दादरी जिले का प्रतिनिधित्व अपने अपने वर्ग के अनुसार करेगे।
धर्मेंद्र पहलवान खाचरोली वजीर मास्टर रत्न पीटीआई रानीला दीपक आदमपुर संदीप सेहलंगा देव आनंद पहलवान फतेहगढ़ सुनील मास्टर सुंदर धर्मवीर डैनी फोगाट रितु कोच लीला पहलवान अतर संसपुर रविंदर, अजीत, जीता डाॅ प्राजंल आदि ने बच्चों को राज्य स्तर पर पदक जीतने की शुभकामनाएं दी।
Read more……
H.D. School Birohar में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी और अध्यापक दिवस | बच्चों की शानदार प्रस्तुतियां
jhajjar News – H.D. पब्लिक स्कूल बिरोहड़ में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस समारोह

