Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी ने शिक्षा में रचा इतिहास! 61 शिक्षकों को मिला श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार | Teacher Award 2026


Charkhi Dadri News – चरखी दादरी : सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की स्मृति में शिक्षक दिवस के अवसर पर पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चरखी दादरी में जिला स्तरीय श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले जिले के 61 शिक्षकों को श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

शिक्षक राष्ट्र के सच्चे निर्माता : धर्मेंद्र चौधरी


जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने सम्मानित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र के सच्चे निर्माता हैं। शिक्षकों ने गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के ऐसे बच्चों को दिशा देने का कार्य किया है, जिनमें प्रतिभा तो है, लेकिन संसाधनों का अभाव है। शिक्षकों के मार्गदर्शन से यही बच्चे आगे चलकर समाज और राष्ट्र के लिए उजाले की किरण बनेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और सामूहिक प्रयासों की बदौलत बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिला चरखी दादरी प्रदेशभर में प्रथम स्थान पर रहा। शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी जिले के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई है। सांस्कृतिक गतिविधियों, विज्ञान, बुनियाद एवं सुपर-100 जैसी योजनाओं में भी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को तैयार कर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।


उन्होंने कहा कि शिक्षकों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह पुरस्कार उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि उत्कृष्ट कार्य के लिए विभाग की ओर से एक छोटी-सी शाबाशी है।

22 वर्षों बाद जिले में राज्य स्तरीय खेलों का उद्घाटन बना ऐतिहासिक उपलब्धि


कार्यक्रम में एईओ प्रदीप सांगवान ने जिले की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि 22 वर्षों के बाद चरखी दादरी जिले में शिक्षा मंत्री द्वारा राज्य स्तरीय खेलों का उद्घाटन किया जाना अपने आप में एक नया कीर्तिमान है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिले के शिक्षकों, विद्यार्थियों और शिक्षा विभाग की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी जिले के सैकड़ों विद्यार्थी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत से जिले की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगी और प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगी।

Charkhi Dadri

260 आवेदनों में से तीन स्तरीय स्क्रूटनी के बाद 61 शिक्षक चयनित


कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. सतीश साहू ने बताया कि जिला स्तरीय श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार के लिए जिले के प्राचार्य, प्रवक्ता, टीजीटी एवं पीआरटी शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके तहत कुल 260 आवेदन प्राप्त हुए। तीन स्तरीय स्क्रूटनी के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले 61 शिक्षकों का चयन जिला स्तरीय श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए किया गया।
उन्होंने बताया कि सम्मानित शिक्षकों में 4 प्राचार्य, 33 प्रवक्ता, 3 डाइट प्रवक्ता, 14 टीजीटी तथा 7 पीआरटी शिक्षक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये वे शिक्षक हैं जिन्होंने श्रेष्ठ अध्यापन, पाठ्य-सहगामी गतिविधियों एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करते हुए विद्यार्थियों को सफलता के मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

समारोह में प्राचार्या विजेता फौगाट, डॉ. रमेश कुमार, सुनील कुमारी, रामपाल यादव, एईओ प्रदीप सांगवान, डाइट प्रवक्ता डॉ. ओमप्रकाश पंवार, सोमबीर जाखड़, भिवानी डाइट प्रभारी मोनिका, पूर्व हसला प्रधान शमशेर सांगवान, प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश उपप्रधान जगमेंद्र छिल्लर सहित अनेक शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक, नशा-अपराध और साइबर क्राइम से बचने का दिया संदेश

कच्ची नौकरी नहीं चलेगी! ✊

सफाई कर्मचारियों के जोरदार प्रदर्शन से चरखी दादरी शहर गूंज उठा। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बुलंद की आवाज और स्थायी नौकरी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी

Popular Articles