Charkhi Dadri News । दादरी-रेवाड़ी रेलवे लाइन पर कोसली और सुधराना स्टेशन के बीच शुक्रवार सुबह एक युवक की ट्रेन से टकराने के कारण मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। शव को पहचान के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, दादरी जीआरपी चौकी को सुबह करीब 10:40 बजे सूचना मिली कि उक्त स्थान पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक की मौत रेवाड़ी-बठिंडा रूट की ट्रेन से टकराने के कारण हुई।
घटनास्थल पर मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला, जिसके चलते उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में शव को अस्पताल भिजवा दिया गया।
जांच अधिकारी एएसआई बिक्रम सिंह के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास है। उसने नीली जींस और सफेद, ग्रे व काले रंग की शर्ट पहन रखी थी। पहचान के लिए आसपास के जिलों में भी जानकारी भेजी जा रही है। फिलहाल शव को 72 घंटे तक शवगृह में सुरक्षित रखा गया है।
Breaking News : गैस सिलेंडर बना मौत की वजह! पति ने गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट
Charkhi Dadri :- गरीबी से IAS तक का सफर 😮 | किसान की बेटी की प्रेरणादायक कहानी

